- महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत: दर्शन मार्गों पर बन रहा हीट प्रूफ पाथ-वे, तपती जमीन से मिलेगी सुरक्षा
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजा ‘जय श्री महाकाल’: वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट, भस्म आरती में दिव्य रूप में हुए बाबा के दर्शन
- सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का संत करेंगे निरीक्षण: स्वामी माधवाचार्य डाकोर के नेतृत्व में दोपहर 2 बजे उज्जैन पहुंचेगा प्रतिनिधिमंडल, अखाड़ों और श्रद्धालु सुविधाओं का होगा जायजा
- रजत चंद्र, भांग-चंदन और पुष्पों से सजे बाबा महाकाल: भस्म अर्पण के बाद मिले दिव्य दर्शन, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
- 50 फीट गहरे कुएं में गिरी गर्भवती गाय: 2 घंटे के रेस्क्यू के बाद सुरक्षित निकाला, ग्राम जैथल टैक की घटना; पुलिस-ग्रामीणों ने मिलकर बचाया
TV एक्ट्रेस के साथ छेड़छाड़, चार आरोपी गिरफ्तार
टीवी सीरियल ‘दिया और बाती हम’ में आरजू राठी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री प्राची तेहलान के साथ रोहिणी इलाके में बदसलूकी मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। घटना के समय आरोपी नशे की हालत में थे।
जानकारी के अनुसार, टीवी सीरियल ‘दिया और बाती हम’ में आरजू राठी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री प्राची तेहलान के साथ रोहिणी इलाके में बदसलूकी का मामला सामने आया था। शराब के नशे में धुत कार सवार चार युवकों ने उनकी कार पीछा किया और अपार्टमेंट पहुंचने पर गाली-गलौज की।
प्राची की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल जांच में उनके शराब पीने की पुष्टि हुई है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी पीतमपुरा निवासी कशिश मदान, आशीष, अक्षय कपूर और चिराग बुद्धिराज हैं।
इनकी कार को जब्त कर लिया गया है। पुलिस को दी शिकायत में अभिनेत्री प्राची तेहलान ने कहा कि वे पति रोहित सरोहा के साथ रोहिणी सेक्टर-14 में रहती हैं। वे राष्ट्रीय स्तर की बास्केटबाल खिलाड़ी रह चुकी हैं। रविवार देर रात वे पति के साथ रूपनगर स्थित अपने मामा के घर से लौट रही थीं।
पीतमपुरा स्थित महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल स्कूल के पास उनकी कार के आगे एक कार चल रही थी। वह कार चालक ने अचानक बीच रास्ते में रोक दी। काफी हार्न बजाने के बावजूद उन्होंने कार नहीं हटाई। उनके पति अपनी गाड़ी लेकर किसी तरह इस कार के बगल से निकल गए तो कार में मौजूद युवक उनकी कार का पीछा करने लगे।
वे अपने अपार्टमेंट में पहुंचीं तो चारों युवक अंदर घुस गए और बदसलूकी करने लगे। उन्होंने दंपती से गाली-गलौज भी की। प्राची ने बताया कि आरोपी 6 किमी से उनका पीछा कर रहे थे। वे उन्हें घर नहीं जाने देने की बात कह रहे थे।