- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 28-07-2026
- महाकाल मंदिर पहुंचे फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन-अभिषेक
- सावन में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए काल भैरव मंदिर को ₹10 लाख के बैरिकेड्स भेंट, उज्जैन पहुंची पहली खेप
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 27-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 25-07-2026
शनि प्रदोष पर 11 पंडितों ने किया भगवान महाकाल का रुद्राभिषेक .
उज्जैन। ब्यूरो। आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की शनि प्रदोष पर शनिवार को ज्योतिर्लिंग महाकाल में विशेष उत्सव मना। पं.घनश्याम पुजारी के आचार्यत्व में 11 पंडितों ने भगवान महाकाल का रुद्राभिषेक किया। मंदिर मे आकर्षक पुष्प सज्जा की गई थी। राजाधिराज के दर्शन को भक्त उमड़े।
पं. महेश पुजारी ने बताया कि प्रदोष पर भगवान महाकाल उपवास रखते हैं। इसमें शनि प्रदोष का विशेष महत्व रहता है। मंदिर की परंपरा और धार्मिक मान्यता के अनुसार शनिवार सुबह भगवान को भोग आरती में नैवेद्य की जगह शकर का फलाहार कराया गया।
शाम को 11 पंडितों ने भगवान का रुद्राभिषेक किया। पश्चात संध्या आरती में भगवान को नैवेद्य लगा। आम दिनों में सुबह भोग आरती में भगवान को नैवेद्य लगाया जाता है।