- उज्जैन में BJP का स्थापना दिवस: 560 बूथों पर कार्यक्रम, जुलूस-आतिशबाजी के साथ मनाया जश्न; नेताओं ने बताया- भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी
- अलसुबह भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
शहर में टीकाकरण:आज वैक्सीन महाअभियान 77 केंद्रों पर लगेंगे टीके
आजादी के अमृत महोत्सव में जिले में कोरोना वैक्सीन महाअभियान शुरू हो चुका है। यह 30 सितंबर तक चलेगा। इससे पहले बुधवार को भी वैक्सीन लगाने के लिए महाअभियान रहेगा, जिसके लिए शहर में 77 केंद्र बनाए गए हैं। सभी जगह सुबह से शाम तक टीके लगाए जाएंगे।
जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय शर्मा ने बताया महाअभियान में बुधवार को सभी केंद्रों पर टीके लगाए जाएंगे। इसके लिए सभी केंद्रों के प्रभारी भी बनाए गए हैं। साथ ही 21 जुलाई से अमृत महोत्स्व के तहत कोरोना वैक्सीन महाअभियान शुरू किया है। 18 साल से ऊपर वाले सभी लोगों को टीके लगाए गए हैं।
कोरोना का एक मरीज मिला
जिले में कोरोना के केस कम लेकिन लगभग रोज मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मंगलवार को शहर से एक संक्रमित मिला। जबकि ग्रामीण क्षेत्र में कोई संक्रमित नहीं मिला। जिले में मंगलवार को 155 की सैंपल रिपोर्ट प्राप्त हुई।