- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
शहर में बढ़ते रावण दहन उत्सवों का विरोध; बोले- दहन नहीं, लंकेश का पूजन करेंगे
उज्जैन | दशहरे पर शनिवार को जहां एक तरफ शहर में रावण दहन उत्सव होंगे वहीं क्षीरसागर स्थित अंतरराष्ट्रीय लंकेश परिषद के कार्यालय में लंकेश का पूजन किया जाएगा। आयोजक सुनिल शर्मा का कहना है शहर में रावण दहन उत्सवों की संख्या बढ़ती जा रही है, इन पर रोक लगाने के लिए महापौर मीना जोनवाल व कलेक्टर संकेत भोंडवे को ज्ञापन भी दिया है। पं. शर्मा के अनुसार रावण महा पंडित थे और उनके मोक्ष के लिए श्रीराम अवतार हुआ था। इसलिए दशहरे पर दहन नहीं लंकेश का महापूजन किया जाएगा। वे 28 साल से लंकेश की पूजा कर रहे हैं। इस आयोजन को दो साल से विस्तार दिया गया है। इस साल दोपहर 12 बजे संस्था कार्यालय में महापूजन होगा। पं. शर्मा ने कहा कि शहर में रावण दहन उत्सव बढ़ते जा रहे हैं, जिन पर रोक लगाई जाना चाहिए। स्वच्छता अभियान में भी यह बाधा है। इसलिए महापौर और कलेक्टर को ज्ञापन देकर रोक लगाने की मांग की है।
लाते हैं चित्र और मूर्ति
पं. शर्मा के अनुसार 28 साल से यह महापूजा की जा रही है। इसलिए लंकेश का चित्र बनवाया था। दो साल पहले श्रीफल से लंकेश की मूर्ति बनवाई थी। इन्हें केवल दशहरे पर एक दिन के लिए ही दर्शन पूजन के लिए बाहर निकालते हैं। संस्था से जुड़े लोगों को ही आमंत्रित किया जाता है।