- उज्जैन में सिंहस्थ कार्यों का ग्राउंड रिव्यू: संत बोले- व्यवस्था विश्वस्तरीय होनी चाहिए, अधिकारियों संग किया निरीक्षण
- Ujjain Mahakal Bhasma Aarti: रजत मुकुट में सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती में पहुंचे सितारे: सुनील जोशी, किंजल दवे, मोनल गज्जर और उल्का गुप्ता ने किए दर्शन, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद!
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती का दिव्य नजारा: पंचामृत अभिषेक के बाद रजत श्रृंगार, गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- महाकाल को 70 लाख के चांदी के आभूषण दान: गुजरात के श्रद्धालु ने 29 किलो रजत श्रृंगार अर्पित किया; दान में पगड़ी, मुकुट, मुण्डमाला समेत कई रजत सामग्री शामिल
शहर में संक्रमण:दो वृद्धाओं सहित शहर में मिले तीन नए कोरोना संक्रमित, एक्टिव केस 27 हुए
जिले में कोरोना के लगातार नए संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। गुरुवार को भी तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। गुरुवार को आई जिले के 194 सैंपल की रिपोर्ट में तीन सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें इंदिरानगर निवासी 62 वर्षीय वृद्धा, दौलतगंज निवासी 75 वर्षीय वृद्धा और ग्राम बलसावड़ निवासी 30 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिले हैं। नोडल अधिकारी डॉ. रौनक एलची ने बताया गुरुवार को चार मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर घर पहुंचे। अब जिले में कुल 27 एक्टिव केस हैं। गुरुवार को चार मरीज ठीक भी हुए हैं।