- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
शाही सवारी आज, तीन लाख श्रद्धालुओं के जुटने का अनुमान
उज्जैन | भगवान महाकाल की सोमवार को श्रावण-भादौ मास की आखिरी आैर शाही सवारी निकलेगी। तीन साल बाद इस बार शाही सवारी के दिन ही सोमवती अमावस्या का भी संयोग है। स्नान के लिए रविवार की रात 12 बजे तक 10 हजार से अधिक श्रद्धालु रामघाट पर पहुंच गए थे। प्रशासन का अनुमान है कि स्नान और शाही सवारी के लिए सोमवार को शहर में तीन लाख से अधिक श्रद्धालु जुटेंगे। इंतजाम भी इसी के मुताबिक किए गए हैं। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के लिए भी अितरिक्त बल तैनात रहेगा। महाकाल मंदिर के सभामंडप में पूजन-अर्चन के बाद शाम 4 बजे मंदिर से सवारी शुरू होगी तथा रामघाट पर पूजन के बाद शिप्रा के जल से भगवान का जलाभिषेक कर पूजन-अर्चन किया जाएगा। रामघाट से विभिन्न मार्गों से होते हुए पालकी रात 10 बजे पुन: मंदिर पहुंचेगी। इसके बाद शयन आरती होगी।