- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत अभिषेक के बाद पुष्पों से दिव्य श्रृंगार
- सप्तसागर विकास को गति देने के निर्देश: निगम आयुक्त ने चार प्रमुख जलाशयों का किया निरीक्षण, गहरीकरण-सौंदर्यीकरण पर जोर
- महाकाल मंदिर परिसर के पास खुदाई में मिला शिवलिंग: निर्माण कार्य रोका गया, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- भोर में खुले महाकाल के पट: जल और पंचामृत से अभिषेक, रजत आभूषणों में सजे बाबा
- 8 साल बाद जेष्ठ में अधिकमास का दुर्लभ संयोग: 17 मई से 15 जून तक रहेंगे मांगलिक कार्य बंद, धार्मिक साधना, दान-पुण्य और तीर्थ के लिए श्रेष्ठ समय
शाही सवारी मार्ग पर पहली बार महिलाओं के लिए सैफ जोन
उज्जैन । 21 अगस्त को महाकाल की शाही सवारी में प्रशासन लाखों लोगों की भीड़ में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पहली बार सवारी देखने के लिए महिला सैफ जोन बनाएगा। इस दिन शिप्रा में सोमवती अमावस्या का नहान होगा। सवारी का चूंकि रामघाट पर भी पूजन होता है। इसलिए दोपहर 12 बजे बाद प्रशासन पूजन स्थल के आसपास के घाट खाली कराएगा।
यह निर्णय शाही सवारी की तैयारियों को लेकर गुरुवार शाम 5 बजे महाकाल प्रवचन हॉल में बुलाई गई बैठक में लिए। कलेक्टर संकेत भोंडवे ने कहा अमावस्या का स्नान नृसिंहघाट सहित आसपास के सभी घाटों पर दिनभर चलेगा। केवल सवारी पूजन स्थल के आसपास की जगह दोपहर 12 बजे बाद खाली कराएंगे। बैठक में एसपी सचिन अतुलकर ने कहा पुलिस डीजे जब्त करेगी। महापौर मीना जोनवाल, समिति सदस्य पुजारी प्रदीप गुरु, विभाष उपाध्याय व जगदीश शुक्ला ने भी सुझाव देकर सुरक्षित सवारी निकालने की बात कही। प्रशासन ने इस बार पूरे सवारी मार्ग पर डबल बेरिकेडिंग का निर्णय लिया है। महेश पुजारी ने कहा सवारी में नेताआें के प्रचार वाले फोटो हटावाए जाएं, सत्यनारायण पंवार ने कहा इंदौरी लोगों को हुड़दंग से रोके, अरुण वर्मा ने कहा महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान दें। रूप पमनानी ने कहा मैजिक वाले यात्रियों को लूटे नहीं। दिवाकर नातू, इकबालसिंह गांधी सहित कई मानसेवियों ने सुझाव दिए।
आज कई बैठकें- शाही सवारी व्यवस्था बैठक शुक्रवार शाम 5 बजे पुलिस कंट्रोलरूम में, मंदिर प्रचार समिति की बैठक शाम 5 बजे, भजन मंडली अनुमति बैठक दोपहर 12 बजे, बैंड वालों की बैठक दोपहर 2 बजे व मार्ग सजावट बैठक शाम 4 बजे प्रवचन हॉल में होगी।
महिलाओं के लिए पहली बार अतिरिक्त सुरक्षा
कलेक्टर संकेत भोंडवे ने मानसेवियों, पंडे-पुजारियों व गणमान्य नागरिकों के सुझाव सुनने के बाद कहा श्रद्धालुओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी है। सवारी मार्ग पर जहां भी समूह या अधिक संख्या में महिलाएं खड़े होकर सवारी देखती है उसे महिला सैफ जोन बनाएंगे यहां आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ महिला पुलिस की ड्यूटी रहेगी।