- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
बारिश के लिए फिर से बन रहा सिस्टम, दो दिन बाद बरस सकते हैं बादल
उज्जैन । श्रावण मास में कमजोर रहे मानसून से अब भादौ मास में अच्छी बारिश की उम्मीद है। शहर के लिए अच्छी खबर यह है कि बारिश के लिए फिर से स्थितियां बन रही है। शहर का वायु दबाव भी धीरे-धीरे कम हो रहा है। जिससे तीन-चार दिनों में बारिश होने की संभावना है।
बंगाल की खाड़ी आैर अरब सागर में बन रहे सिस्टम के धीरे-धीरे मजबूत होने के कारण यह असर हो रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल के वैज्ञानिकों ने भी इसकी घोषणा की है। जिसके अनुसार 18 अगस्त तक पूर्वी मध्यप्रदेश होते हुए 19 अगस्त को पूरे प्रदेश में सक्रिय होगा। जिससे पूरे प्रदेश में बारिश की स्थितियां बनेंगी। 20 अगस्त को पश्चिमी मध्यप्रदेश होते हुए 21 अगस्त तक सिस्टम कुछ कमजोर होगा लेकिन इस दौरान पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश होगी। शहर में भी वायु दबाव धीरे-धीरे कम होने लगा है। यह आने वाले दिनों में बारिश होने का संकेत है। शासकीय जीवाजी वेधशाला के मौसम प्रेक्षक दीपक गुप्ता ने बताया गुरुवार को शहर का वायु दबाव 1000 मिली बार रहा। बारिश के दिनों में वायु दबाव 94-95 मिली बार रहता है। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री रहा। बुधवार-गुरुवार की रात न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री रहा।