- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
पुलिस का संदेश-व्यक्तिगत जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर न करें युवतियां
उज्जैन | कोई भी व्यक्तिगत जानकारी, फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करें। अनचाही लिंक और अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजी पोस्ट को एक्सेप्ट न करें। पुलिस ने यह संदेश जीडीसी में गुरुवार को आयोजित कार्यशाला में छात्राओं को दिया। शासन के निर्देश पर पुलिस ने छात्राओं को ट्रैफिक, साइबर और अपराध से बचाव के लिए टिप्स दिए। आत्मरक्षा के लिए जूडो और कराते जैसे खेलों की तकनीक सीखने की बात भी अधिकारियों ने कही। अध्यक्षता डीआईजी डॉ. रमनसिंह सिकरवार ने की। एएसपी राजेश सहाय के निर्देशन में कार्यशाला हुई। साइबर सेल प्रभारी दीपिका शिंदे, महिला थाना प्रभारी रेखा वर्मा ने भी मार्गदर्शन दिया।