- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 23-07-2026
अज्ञात बदमाश ने एटीएम का पिन नंबर पूछ कर हजारों रुपए उड़ाए
उज्जैन । अज्ञात बदमाश ने एक युवक से बैंक अकाउंट नंबर और एटीएम कोड पूछकर हजारों रुपए खाते से निकाल लिए। पुलिस बदमाश की तलाश कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार नागदा के प्रकाशनगर में रहने वाले बद्रीलाल पिता शिवनारायण मीणा के साथ यहां वारदात हुई। किसी अज्ञात ने उनके मोबाइल पर फोन कर बैंक अकाउंट नंबर और एटीएम कोड पूछकर उनके खाते से ३० हजार रुपए निकाल लिए। उन्होंने ने अपने साथ हुई धोखाधड़ी की रिपोर्ट नागदा पुलिस थाने में दर्ज कराई है। पुलिस अज्ञात बदमाश की तलाश कर रही है। गौरतलब है कि इसके पहले भी इस प्रकार की दर्जनों वारदातें हो चुकी हैं लेकिन आज तक एक भी आरोपी नहीं पकड़ा जा सका।