- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- 13 साल बाद बने दुर्लभ संयोग में उज्जैन में उमड़ा आस्था का सैलाब, शनि जयंती और शनिचरी अमावस्या पर देशभर से पहुंचे श्रद्धालु; शनि मंदिर में स्नान के बाद कर रहे दान-पुण्य
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया रामघाट क्षेत्र का निरीक्षण, कहा— विकास कार्यों का लाभ लंबे समय तक मिलेगा
- उज्जैन में ऑनलाइन जुड़ा देश, मोनी तीर्थ आश्रम में हुआ “विशेष श्री बालाजी सर्व ग्रह दोष शांति यज्ञ”; हर्षानंद और संतों ने दी आहुतियां
- पीएम की अपील और सीएम के निर्देश के बाद उज्जैन प्रशासन की नई पहल, अब एक ही वाहन से सिंहस्थ निरीक्षण पर निकल रहे अधिकारी
शिप्रा भी उफान पर….:गंभीर में आया 966 एमसीएफटी पानी, 117 दिन तक कर सकेंगे शहर में सप्लाय
- इंदौर के आसपास बारिश और यशवंत सागर के गेट 9 घंटे खोलने से बढ़ा पानी
इंदौर व आसपास हुई बारिश और यशवंत सागर के गेट खोलने से गंभीर डेम में मंगलवार को 966 एमसीएफटी पानी जमा हो गया। पीएचई अधिकारियों के अनुसार इससे 117 दिन यानी तीन माह से अधिक दिन तक शहर में सप्लाय किया जा सकेगा। डेम की क्षमता 2250 एमसीएफटी है।
पीएचई अधिकारी आरके चौबे के अनुसार गंभीर में पानी आने का क्रम जारी है। यही कारण है कि गंभीर डेम में मंगलवार रात 9 बजे 966 एमसीएफटी पानी एकत्र हो गया था। इसमें से 150 डेड स्टोरेज का माना जाता है। इस तरह डेम में संग्रहित पानी में से 816 एमसीएफटी पानी सप्लाय होगा।
सिस्टम सक्रिय नहीं होने से हल्की बारिश का दौर जारी
जीवाजी वेधशाला के अनुसार शहर में अब तक 384 मिमी बारिश हो चुकी है। मंगलवार को सुबह और शाम को 4-4 मिमी बारिश हुई है। अधिकतम तापमान 25.5 और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री दर्ज किया गया। आर्द्रता सुबह 93 आैर शाम को 87 फीसदी थी। हवा की रफ्तार सुबह 8 और शाम को 10 किलोमीटर प्रति घंटा रही। अभी सिस्टम सक्रिय नहीं हाेने से जिले में तेज बारिश नहीं हो रही है।