- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 11-07-2026
- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को केंद्र से हरी झंडी
- नागदा में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ा, चारों डैम हुए ओवरफ्लो; मां चामुंडा मंदिर तक पहुंचा नदी का पानी
शिप्रा में पिता-पुत्र डूबे
इंदौर से स्कूटर पर सवार होकर पुत्र के साथ उज्जैन घूमने आया बैंक कर्मी रामघाट पहुंचा। यहां संतुलन बिगडऩे पर पुत्र नदी में डूबने लगा, उसे बचाने बैंककर्मी भी पानी में कूदा और दोनों गहरे पानी में डूबने लगे जिन्हें घाट पर चाय की गुमटी चलाने वाले के साथ एक बाबा ने देखा और गहरे पानी से दोनों को निकालकर जिला चिकित्सालय पहुंचाया।
प्रमोद सूर्यवंशी पिता भागीरथ निवासी शीलनाथ कैंप इंदौर केनरा बैंक में काम करता है। प्रमोद सुबह अपने पुत्र शुभम के साथ स्कूटर पर सवार होकर उज्जैन घूमने आया था। यहां प्रमोद ने अपने दोस्त के साथ शराब पी और बाद में पुत्र के साथ रामघाट पहुंचा। यहां शुभम नदी में नहा रहा था उसी दौरान संतुलन बिगडऩे से वह गहरे पानी में डूबने लगा।
यह देख उसके पिता प्रमोद ने भी गहरे पानी में छलांग लगा दी, लेकिन शराब के नशे में धुत्त प्रमोद अपने पुत्र को तो नहीं बचा पाया और स्वयं नदी में डूबने लगा। पिता-पुत्र को नदी में डूबते हुए घाट पर चाय की गुमटी चलाने वाले अशोक कुमार गेहलोत निवासी रणजीत हनुमान रोड़ और कालू जंगम बाबा ने देखा तो उन्हें बचाने के लिये तुरंत नदी में कूदे और गंभीर हालत में पानी से बाहर निकालकर एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय पहुंचे। यहां होमगार्ड सैनिक अरविंद सक्सेना ने बताया कि प्रमोद शराब के नशे में धुत्त था इसी कारण वह गहरे पानी में डूबा जिन्हें लोगों की मदद से बचाकर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है।