- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 25-07-2026
- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
शिप्रा में पॉलीथिन का किनारा
शिप्रा की बाढ़ कम हुई तो किनारों पर लगी झांड़ियों पर पानी के साथ बहकर आई पॉलीथिन ऐसे अटक गई। रामघाट के सामने नदी के दूसरे छोर पर पूरा किनारा ही पॉलीथिन के कचरे से पट गया। यह तस्वीर बताती है कि हम पॉलीथिन के उपयोग से नदियों को भी दूषित कर रहे हैं।
शिप्रा में फिर बढ़ा जलस्तर
छोटे पुल से चार फीट ऊपर पानी
उज्जैन | जिले के अधिकांश स्थानों पर गुरुवार सुबह तक बीते 24 घंटों में बारिश हुई। आसपास बारिश से शिप्रा नदी में गुरुवार से फिर उफान आने लगा। रामघाट सहित नदी के सभी घाट गुरुवार को जलमग्न हो गए। छोटे पुल से चार फीट ऊपर तक नदी का पानी बहता रहा। वर्षों बाद यह पहला मौका है जब लगातार 19वें दिन भी शिप्रा नदी का छोटा पुल डूबा रहा। बीते 24 घंटों के भीतर जिले में आैसत 10.1 मिमी बारिश हुई। जिले में अब तक 61.11 इंच बारिश हो चुकी है। शहर में गुरुवार को कुछ देर बूंदाबांदी हुई। इस सीजन में 49 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है। शहर में गुरुवार को दिन के तापमान में एक डिग्री की कमी आई। दिन का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री रहा। वहीं रात के तापमान में 0.3 डिग्री की मामूली गिरावट आई। बुधवार-गुरुवार की रात न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री रहा।