- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
पांच साल परफार्मेंस की सडकें तीन साल में उखड़ी, मेंटेनेंस नहीं करा सके अफसर, अब 74.84 करोड़ के सरकारी खर्च से 27 सड़कें बनेंगी
यह है हरिओम विहार कॉलोनी की सड़क, जो महानंदा नगर व आनंद नगर को जोड़ती है, मेंटेनेंस के बावजूद सड़क गड्ढों में बदल गई है। यहां आए दिन लोग गिर रहे हैं लेकिन अफसर ध्यान नहीं दे रहे।
अब 11 किमी की नई सड़कें बनेगी
काम सड़कें लंबाई पूर्ण शुरू
प्लान मद 53 345.63 16 2
मजबूतीकरण 3 7.40 0 0
नवीनीकरण 5 11.90 0 0
(लंबाई किलोमीटर में और लागत रुपए करोड़ में)
बारिश के बाद सभी सड़कों का काम होगा
सड़कों के हाल…चूरी बिखरी, सरफेस खराब
वेदनगर के सामने की सड़क पूरी तरह उखड़ी
इंदौर रोड- तीन बत्ती चौराहा से महामृत्युंजय द्वार तक बनी चार किमी के आंतरिक फोरलेन में वेदनगर के सामने की ओर पूरी तरह से उखड़ गई है। यहां डामर की परत निकल गई है। चूरी बिखरी हुई है। नानाखेड़ा चौराहा से मुनिनगर के बीच तक गड्ढे हो गए हैं।
अब तक क्या किया- गड्ढों में मुरम व गिट्टी डलवाई जो बारिश में वापस बाहर आ गई और फिर गड्ढे हो गए।
चामुंडा माता से कोयला फाटक तक डामर उखड़ा
आगर रोड- सिहस्थ-2016 में बनी इंदौर गेट से मकोड़िया मकोडिय़ा आम तक चार किमी लंबे मार्ग का सरफेस खराब हो गया है। यहां पर चामुंडा माता चौराहा से कोयलाफाटक के बीच डामर ने साथ छोड़ दिया है तथा चूरी बिखर गई है। पूरी सड़क में गड्ढे हो गए हैं।
अब तक क्या किया- चूरी को निगम ने साफ करवाया, क्योंकि कोयला फाटक से इंदौर गेट की सड़क निगम ने बनवाई थी।
चार किलोमीटर की सड़क खराब, गड्ढे हुए
देवास रोड- मुंगी तिराहा से नागझिरी तक चार किमी में बनाई गई इस सड़क पर चूरी बिखर गई है। हालांकि अन्य सड़कों की तुलना में उक्त सड़क का केवल सरफेस ही खराब हुआ है।
अब तक क्या किया- यहां डामर का छिड़काव करवाया गया जिससे दो पहिया वाहन फिसल रहे हैं।