- उज्जैन में शीतला माता पूजन का उत्साह, मंदिरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़; एक दिन पहले तैयार किया जाता है भोजन
- महाकाल मंदिर में टीवी अभिनेत्री कनिका मान ने किए दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल
- राजा स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, भस्म अर्पित होते ही गूंजा ‘जय श्री महाकाल’; बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- वीरभद्र जी को स्वस्ति वाचन के बाद शुरू हुई भस्म आरती, शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल
- रंगपंचमी पर महाकाल मंदिर में बदली व्यवस्था, भस्म आरती में सिर्फ एक लोटा केसर रंग अर्पित होगा; भक्तों को रंग लाने की नहीं होगी अनुमति!
शिप्रा में मिलने से न कान्ह रोक पाए न गंदे नाले, रामघाट पर फिर ये नजारे
उज्जैन | शिप्रा को शुद्ध रखने और प्रदूषण से बचाने के लिए सरकार ने कान्ह डायवर्सन पर 80 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। इसके पहले शहर के गंदे नालों को शिप्रा में मिलने से रोकने पर भी करोड़ों रुपए खर्च किए जा चुके हैं। बावजूद स्थिति जस की तस है। बारिश के दौरान कान्ह का गंदा पानी त्रिवेणी पर शिप्रा में मिल गया, जिससे जलप्रदाय में उपयोग किया जा रहा शिप्रा का पानी भी प्रदूषित हो गया। स्थिति यह बनी कि पीएचई को फिल्टर प्लांट बंद करने पड़े। बाद में नर्मदा का पानी आने पर जलप्रदाय में शिप्रा के पानी का उपयोग शुरू हो पाया। इधर शिप्रा में गंदे नालों की रोकथाम का दावा भी पीएचई करता रहा है। गुरुवार सुबह रामघाट पर सिवरेज लाइन का चैंबर उफना जाने से गंदा पानी घाट से बहता हुआ शिप्रा में मिलता रहा। पहले भी कई बार ऐसी स्थिति बनी। प्रशासन चैंबर की कोई स्थायी व्यवस्था अब तक नहीं कर पाया है।