- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
शिवरात्रि के पहले हटेंगी मांस की अवैध दुकानें
उज्जैन । शहर में 100 से ज्यादा मांस-मटन की अवैध दुकानें हैं। नगर निगम इन दुकानों को हटाने व इनके कारोबार को बंद करवाएगी। महाशिवरात्रि के पहले यह कार्रवाई होने लगेगी।
निगम के मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक पुरुषोत्तम दुबे के अनुसार निगम ने केवल 17 व्यापारियों को ही मांस-मटन की दुकान के लिए लाइसेंस दिए हैं। कुछ वर्षों से लाइसेंस देने के अधिकार खाद्य एवं औषधीय प्रशासन विभाग के पास चले गए हैं। हालांकि उस विभाग को भी किसी को लाइसेंस जारी करने से पहले निगम से एनओसी लेना अनिवार्य किया है। जब से नई व्यवस्था शासन ने लागू की है तब से अब तक उनके द्वारा हमसे एक आवेदन के भी संबंध में एनओसी नहीं ली है। हमारे रिकॉर्ड में 17 को छोड़कर सभी दुकानेंं अवैध हैं।
सर्वाधिक दुकानें महाकाल क्षेत्र में : महाकाल व बेगमबाग क्षेत्र में करीब 13 दुकाने पाडे और 28 दुकानेंं मुर्गे के चिकन की हैं। 15 दुकाने बकरे के मटन की है। इन्हीं में से कुछ लाइसेंसधारी व्यापारियों की है, बाकी सभी अवैध रूप से संचालित हो रही है। ननि आयुक्त आशीष सिंह ने बताया महाशिवरात्रि के मद्देनजर मांस-मटन की अवैध दुकानों को हटाने के लिए मुहिम चलाएंगे। इसके लिए तैयारी कर ली गई हैं।