- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार: उज्जैन में घाटों पर उतरी प्रशासनिक टीम, भीड़ प्रबंधन पर सबसे ज्यादा जोर
- सिंहस्थ से पहले उज्जैन में दिखने लगा कुंभ जैसा आध्यात्मिक वातावरण, पंच धूनी तप में लीन हुए टाटम्बरी सरकार; धधकते कंडों के बीच कर रहे तप
- उज्जैन संभाग बन रहा देश का नया फूड प्रोसेसिंग पावरहाउस, 7300 करोड़ से ज्यादा निवेश से बदली औद्योगिक तस्वीर
- महाकाल मंदिर में भोर की भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद ड्रायफ्रूट और भांग-चंदन से हुआ बाबा का दिव्य श्रृंगार
- महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत: दर्शन मार्गों पर बन रहा हीट प्रूफ पाथ-वे, तपती जमीन से मिलेगी सुरक्षा
सिंहस्थ में उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिये मुख्यमंत्री ने किया महापौर का सम्मान
उज्जैन | सिंहस्थ महापर्व 2016 में महापौर श्रीमती मीना विजय जोनवाल द्वारा किये गए उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिये मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने आज भोपाल में मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित एक भव्य एवं गरिमामय समारोह में उन्हे सिंहस्थ सेवा सम्मान पत्र एवं पदक प्रदान कर सम्मान किया।
उल्लेखनीय है कि आज मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित सम्मान समारोह में सिंहस्थ के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनप्रतिनिधियां एवं शासकीय अधिकारियों को सम्मानीत करने हेतु समारोह का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में उज्जैन जिले के प्र्रभारी मंत्री एवं सिंहस्थ के प्रभारी श्री भूपेन्द्रसिंह, नगरीय प्रषासन मंत्री श्रीमती मायासिंह, केबिनेट मंत्री श्री गोपाल भार्गव, श्री पारस जैन, श्री रामपाल सिंह, सिंहस्थ केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष श्री माखनसिंह चौहान और सिंहस्थ प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री दिवाकर नातु सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।