- उज्जैन में दिव्यांग दंपती ने मांगी सुरक्षा, बोले- FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ घूम रहे; कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
- 'रक्तांचल-3' की स्टारकास्ट ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
शिवरात्रि पर ऐसी प्लानिंग, एक जूता गुमा वह भी मिल गया
उज्जैन । महाशिवरात्रि पर लाखों लोगों को सुरक्षित महाकाल दर्शन कराना टेंशन था। एक माह पहले प्लानिंग की। निरीक्षण किए। बैठकें बुलाई। सबने मिलकर काम किया तो सफल हुए। आने वाले सालों में हम और बेहतर व्यवस्था करेंगे। लोग सुझाव दे। इसे 2018 की महाशिवरात्रि की तैयारी मानें।
यह बात कलेक्टर संकेत भोंडवे ने मंगलवार शाम 4 बजे प्रवचन हॉल में पहली बार मंदिर समिति द्वारा बुलाई समीक्षा बैठक में कही। कलेक्टर बोले-यूडीए सीईओ अभिषेक दुबे जब बताया जूता स्टैंड पर इतनी बेहतर व्यवस्था थी की लाखों लोगों में एक श्रद्धालु का जूता गुमा वह भी एक घंटे बाद मिल गया। कलेक्टर ने शिवरात्रि पर रखी गई सुझाव पुस्तिका में लोगों द्वारा प्रसाद काउंटर बढ़ाने, दर्शन व्यवस्था में और सुधार करने जैसे कई सुझाव मंच से बोलकर बताए। कलेक्टर ने कहा विभागीय लोगों व पुजारियों से अलग से बैठक कर सुझाव लेंगे। मंच से पुजारियान समिति के अध्यक्ष विजयशंकर गुरु, पुरोहित सत्यनारायण जोशी, मंदिर समिति से दिलीप गरुड़, निगम से आयुक्त आशीष सिंह, बैंक से आरएस चौहान सहित कई पंडे-पुजारियों, अधिकारी-कर्मचारी, मानसेवियों सहित दो हजार लोगों को महाकालेश्वर सेवा सम्मान के रूप में दुपट्टा, प्रमाण पत्र एवं लड्डू प्रसाद देकर सम्मानित किया। संचालन पीयूष त्रिपाठी ने किया। आभार मंदिर समिति के प्रशासक अवधेश शर्मा ने माना।
कार्यक्रम में सेवा सम्मान प्रदान करते कलेक्टर।
स्क्रीन पर प्रजेंटेशन, 24 घंटे में एक भी बार लाइट नहीं गई
प्रवचन हॉल में मंदिर समिति की ओर से आईटी सेल के सुमंत सन्नीग्रही ने स्क्रीन पर प्रजेंटेशन देकर बताया समिति ने पहली बार 30 हजार लोगों की व्यवस्था वाला जूता स्टैंड, 4 पार्किंग, 6 काउंटर 151 टिकट के, ई-रिक्शा, सिटी बस, नि:शक्तों की अलग दर्शन लाइन, सड़क पर टेंट, मेटिंग की। 24 घंटे में एक भी बार लाइट नहीं जाना बेहतर प्लानिंग से संभव हो सका।