- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 11-07-2026
- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को केंद्र से हरी झंडी
- नागदा में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ा, चारों डैम हुए ओवरफ्लो; मां चामुंडा मंदिर तक पहुंचा नदी का पानी
शिविर में नि:शुल्क इलाज, फिर छह माह तक करेंगे देखभाल
उज्जैन | महावीर भवन स्थानक मंडी में मंगलवार से पांच दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर शुरू हुआ। स्थानकवासी बहुमंडल के तत्वावधान में शुरू हुए शिविर में एक्यूप्रेशर व फिजियोथैरेपी से घुटने के दर्द, सायटिका, पैरालिसिस, फ्रोजन शोल्डर, लुम्बेगो आदि का इलाज किया जा रहा है। शिविर में उपचार के बाद छह महीने तक उनकी देखभाल व नि:शुल्क दवाइयां प्रदान करने का आश्वासन बहुमंडल पदाधिकारियों ने दिया है। संरक्षक प्रभा लिग्गा ने बताया शिविर में समाजसेवी डॉ. दिनेशचंद्र शाह अपनी टीम के साथ नि:शुल्क सेवा प्रदान करेंगे। शिविर का शुभारंभ श्रावक संघ अध्यक्ष प्रकाशचंद्र सूर्या, युवा संघ अध्यक्ष ऋषि जैन, संजय श्रीमाल, मनोजकुमार जैन, महेंद्र संचेता ने किया। पहले दिन 30 मरीजों ने उपचार कराया।