- उज्जैन में त्योहारों से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च, टावर चौक से नीलगंगा तक निकला मार्च; होली, रंगपंचमी और रमजान के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
- महाकाल में तड़के भस्म आरती, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट: पंचामृत अभिषेक, रजत मुकुट-त्रिपुण्ड से दिव्य श्रृंगार; “जय श्री महाकाल” के जयघोष से गूंजा मंदिर
- उज्जैन में मंदिर क्षेत्र के पास युवक से मारपीट: युवती के साथ होटल जा रहा था, बजरंग दल ने रोका; मोबाइल में अश्लील फोटो-वीडियो होने का आरोप, पुलिस ने जब्त किया फोन
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट: रजत मुकुट, त्रिपुण्ड और पुष्पमालाओं से सजे बाबा, “जय श्री महाकाल” से गूंजा परिसर
- एमपी बजट 2026-27: सिंहस्थ के लिए 13,851 करोड़ का प्रस्ताव, उज्जैन में 3,060 करोड़ के नए विकास कार्य; 4.38 लाख करोड़ के कुल बजट में सिंहस्थ और इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष फोकस
शीश के दानी श्याम बाबा: पहली बार 51 तरह के सुगंधित सेंट से महाभिषेक श्रृंगार
Ujjain News: तीन दिवसीय खाटू श्याम भक्ति उत्सव 5 से 7 मार्च तक धूमधाम से मनाया जाएगा।
उज्जैन। तीन दिवसीय खाटू श्याम भक्ति उत्सव 5 से 7 मार्च तक धूमधाम से मनाया जाएगा। उत्सव के दौरान रामघाट स्थित श्री पारदेश्वर महादेव मंदिर परिसर में खाटू श्याम मंदिर की आकर्षक विद्युत सज्जाकर फूलों से सजाया जाएगा। खाटू श्याम बाबा का विशेष श्रृंगार तीनों दिन अलग-अलग फूलों से कर सुबह-शाम विशेष आरती की जाएगी।
भक्ति उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा
श्री खाटू श्याम भक्त मंडल की संयोजिका सरोज अग्रवाल ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री खाटूश्याम भक्ति उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस उत्सव के लिए 5 हजार से अधिक भक्तों को आमंत्रण भेजे गए हैं। उत्सव के पहले दिन श्री खाटूश्याम का विदेशी फूलों से आकर्षक श्रृंगार कर कीर्तन किया जाएगा। सुबह और शाम को विशेष प्रार्थना भी होगी। दूसरे दिन 6 मार्च को सुबह दिव्य अभिषेक किया जाएगा। पहली बार 51 तरह के सुगंधित सेंट से प्रातः 6 बजे महाभिषेक के बाद विशेष श्रृंगार कर आरती होगी। इसके बाद भव्य निशान यात्रा प्रातः 10 बजे गोपाल मंदिर से प्रारंभ होगी। जिसमें सैकड़ों भक्त, महिलाएं, बच्चें एवं पुरूष हाथों में निशान लेकर अपने आराध्य देव खाटू श्याम बाबा के जयकारे लगाते हुए शीश के दानी श्याम बाबा के भजनों पर झूमते नाचते गाते पटनी बाजार, महाकाल मंदिर होते हुए श्री खाटू धाम मंदिर पहुंचकर निशान चढ़ाकर देश में भाईचारा कायम रहने की मन्नत मांगेंगे।
रथ पर श्री खाटू श्याम बाबा की आकर्षक झांकी
निशान यात्रा में रथ पर श्री खाटू श्याम बाबा की आकर्षक झांकी, बैंड बाजे के साथ बग्घी में विदेशी भक्त सवार होंगे। खाटू श्याम मंदिर में विशेष आरती के साथ विशेष भोग लगेगा। इसी दिन शाम 7 बजे से श्री खाटू श्याम भक्ति भजन होंगे जो देर रात तक चलेंगे। तीसरे दिन 7 मार्च को प्रातः 9 बजे विशेष ज्योत ली जाएगी। ज्योत में भी देश में एकता कायम रहने की मन्नत मांगने के साथ हजारों भक्त हवन कुंड में आहूति देंगे। इस अवसर पर संपूर्ण मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों से श्रृंगारित किया जाएगा। तीन दिवसीय उत्सव को सफल बनाने की अपील तरूण मित्तल, सुरेन्द्र शर्मा, राजेश सारड़ा, सुनील अग्रवाल, संतोष शर्मा, विजय गोयल, सुधा सिंघल, अनिता गोयल ने की है।