- डीआईजी और एसपी की मौजूदगी में उज्जैन में हुई बलवा ड्रिल: जवानों को दिया प्रशिक्षण, सिखाई गई भीड़ प्रबंधन तकनीक
- सूर्य के मीन राशि में प्रवेश से लगेगा मलमास, विवाह-गृहप्रवेश पर एक माह की रोक; इसी अवधि में आएंगे चैत्र नवरात्र
- वीरभद्र जी के कान में स्वस्ति वाचन के बाद सभा मंडप के चांदी के पट खोले गए: रजत शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
- धुलेंडी के साथ उज्जैन में शुरू हुआ गणगौर पर्व, महिलाएं 16 दिनों तक करेंगी पूजा; राजस्थान से मंगवाई जाती हैं ड्रेस
शुभ मुहूर्त में घर-घर विराजे प्रथम पूज्य भगवान श्रीगणेश
उज्जैन। वक्रतुण्ड महाकाय, सूर्यकोटि समप्रभ: के मंत्रोच्चार के साथ ही आज गणेश चतुर्थी के अवसर पर घर घर में लोगों ने प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेशजी की मूर्ति को विराजमान किया। अब अगले 10 दिनों तक शहर में गणेशोत्सव की धूम रहेगी। प्रसिद्ध चिंतामण गणेश मंदिर में सुबह से दर्शनों के लिये भगवान गणेश के दर्शनों हेतु भक्तों की कता
बाजारों में 50 से लेकर 35 हजार तक की मूर्तियां
शहर में गणेश चतुर्थी को लेकर हर जगह हर्षोउल्लास नजर आ रहा है। बाजार में बप्पा कई रूपों में सिंहासन पर विराजित है। जिनका अपना अलग-अलग महत्व होता है।
मूर्तियों की कीमत ५० रूपए से 35 हजार तक है। जिन्हें अलग-अलग कलाकारों द्वारा तैयार किया गया है। श्री गणेश की हर मूर्ति अलग संदेश दे रही है। जिसका अपना महत्व है। वहीं बाजारों में मिट्टी के साथ पीओपी की मूर्तियो भी बेची जा रही है। शहर में सबसे ज्यादा महाराष्ट्र के कलाकारों द्वारा बनी हुई मूर्तिया खरीदी जा रही है। वहीं श्री गणेश को लगने वाले लड्डुओं के रेट में पिछले वर्ष की तुलना में उछाल देखने को मिल रहा है। गणपति को भोग में लगने वाले लड्डू १५० रूपए किलो मिल रहा है। और वहीं शुद्ध घी के बने लड्डुओं की कीमत ५०० रूपए तक है।
प्रथम पूज्य भगवान गणेश की मूर्ति तो चतुर्थी से लेकर अनंत चौदस तक घरों में विराजमान कर भक्तों द्वारा अनेकानेक प्रकार से पूजन अर्चन किया जाता है। सुबह से शहर के बाजारों में गणेशजी की मूर्ति, मोतीचूर के लड्डू और पूजन सामग्री के लिये लोगों की भीड़ रही वहीं सामाजिक, सांस्कृतिक व सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित करने वाली समिति और मंडलों के कार्यकर्ता ढोल, नगाड़े, बैण्ड ताशों की धुन पर थिरकते हुए भगवान गणेश की 30 से 35 फीट ऊंची मूर्तियों को लेकर गंतव्य तक पहुंचने का क्रम जारी था।
आगामी 10 दिनों तक शहर में गणेशोत्सव की धूम रहेगी जिसके अंतर्गत अनेक कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे। इधर चिंतामण गणेश मंदिर में भगवान गणेश के दर्शनों हेतु भक्तों की खासी भीड़ रही।
मंदिर के पुजारी पं. गणेश गुरू ने चर्चा में बताया कि मंदिर में पहुंचने वाले भक्तों को अगले 10 दिनों तक लड्डू प्रसादी का वितरण किया जायेगा इसके अलावा भगवान गणेश को प्रिय मोदक, मक्खन बड़े आदि व्यंजनों का भोग भी भगवान को लगाकर प्रसादी वितरण का कार्यक्रम होगा। आज चतुर्थी के अवसर पर चिंतामण गणेशजी का विशेष श्रृंगार किया गया है और इसका क्रम भी अगले 10 दिनों तक जारी रहेगा।र लगी रही।