- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 23-07-2026
झुलसी महिला के बयान और फुटेज में उलझी पुलिस
उज्जैन। दो दिनों पूर्व दशहरा मैदान में रहने वाले पेट्रोल पंप संचालक के घर एक महिला द्वारा पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास करने के मामले में पुलिस उलझ गई है क्योंकि गंभीर झुलसी महिला ने अपने बयानों में पेट्रोल पंप संचालक व उनकी पत्नी पर आग लगाने के आरोप लगाये हैं, जबकि घर में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में उक्त महिला स्वयं को आग लगाते दिख रही है।
जांच अधिकारी जीपी प्रजापति ने बताया कि दशहरा मैदान में रहने वाले पेट्रोल पंप संचालक प्रेम छाबड़ा के घर रोजी जुनेजा पति इंदर दो दिनों पहले पहुंची और स्वयं पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी। यह घटना छाबड़ा के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है जिसके वीडियो फुटेज जब्त किये गये हैं। वहीं करीब 80 प्रतिशत झुलस चुकी रोजी जुनेजा द्वारा तहसीलदार को दिये गये बयानों में प्रेम छाबड़ा व उनकी पत्नी सीमा छाबड़ा पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप लगाया गया है।
एएसआई प्रजापति के अनुसार सीसीटीवी फुटेज से स्पष्ट है कि छाबड़ा दंपत्ति द्वारा ऐसा कुछ नहीं किया गया और अब झुलसी महिला के बयानों व फुटेज की बारीकि से जांच कराई जा रही है साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन भी लिया जा रहा है। हालांकि वीडियो फुटेज के बाद छाबड़ा दंपत्ति पर प्रकरण दर्ज करने का कोई मामला नहीं बनता है, लेकिन प्रक्रिया के अनुसार जांच करना भी अनिवार्य है।