- कार्तिक आर्यन ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, शयन आरती में हुए शामिल; ओडिशा के मंत्री ने भी भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- उज्जैन फ्रीगंज में ड्राई फ्रूट्स दुकान में भीषण आग: तीन दमकलों की मदद से बुझाई गई, शॉर्ट सर्किट की आशंका
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 21-07-2026
- नशामुक्ति अभियान को मिला जनसमर्थन, 1200 विद्यार्थियों ने रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश
- उज्जैन नगर निगम में 57 कर्मचारियों को मिली पदोन्नति, आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने जारी किए आदेश; सिंहस्थ-2028 से पहले प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती
पुलिस ने किया चेन स्नेचिंग की वारदात का खुलासा
उज्जैन। पिछले दिनों वृद्ध महिला के गले से सोने की चेन झपटने के आरोप में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए चेन बरामद कर ली है। जबकि एक आरोपी अभी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।
गुलाबबाई कॉलोनी नागदा निवासी चेतना पति विजयदेव मेहता उम्र ६० वर्ष 6 सितंबर 2018 की रात अपनी छोटी बहन के साथ श्रीराम कॉलोनी स्थित साईं मंदिर में दर्शन करने गई थी और वहां से वापस लौट रही थी। इस दौरान वर्धमान स्कूल के समीप पीछे से दो युवक आए और चेतना मेहता के गले से 12 ग्राम सोने की चेन झपट कर भाग गए। इसकी रिपोर्ट नागदा थाने में दर्ज कराई गई थी। पुलिस अधीक्षक सचिन अतुलकर, एएसपी ग्रामीण एएस कनेश के मार्गदर्शन नागदा सीएसपी मनोज रत्नाकर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही थी।
इसी बीच पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बबलू उर्फ अंकित पिता विक्रमलाल निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी नागदा और बबलू पिता अनवारुल निवासी आदिनाथ कॉलोनी को पकड़ा। पूछताछ के दौरान दोनों ने सूरज पता राकेश खंगार निवासी बडऩगर एवं हिमांशु निवासी कोटा फाटक के पीछे प्रकाश नगर नागदा के नाम बताए। इसके बाद पुलिस ने सूरज को भी हिरासत में ले लिया, जबकि हिमांशु अभी फरार है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चेन बरामद कर ली है। आरोपियों में से एक सूरज ने बडऩगर के एक व्यापारी को फोन करके कहा था कि मेरी मां की तबीयत खराब है, इसलिए इलाज करवाने के लिए सोने की चेन बेचना है।
आरोपियों को गिरफ्तार करने में नागदा थाना प्रभारी रवींद्र कुमार वारिया, उपनिरीक्षक लाखनसिंह नागर, सुनेश कलेश, सहायक उपनिरीक्षक सुरेश देवड़ा, आरक्षक मनोहर, ईश्वर, संजयङ्क्षसह, महिला आरक्षक श्रद्धा का योगदान रहा। पुलिस अधीक्षक ने इन्हें १० हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की।