- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की सख्त समीक्षा, कहा - “काम में रुकावट नहीं चलेगी”; अधिकारियों को 24×7 सक्रिय रहने के दिए निर्देश
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजी घंटियां, वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट; भस्म अर्पण के बाद शेषनाग रजत मुकुट में सजे बाबा
श्रीराम के भजनों से गूंजे शहर के मंदिर
उज्जैन।आज अयोध्या में भगवान श्रीराम की जन्म भूमि पर भव्य मंदिर निर्माण की नींव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा रखी जा रही है। सैकड़ों वर्षों से राम भक्त श्रीराम जन्म भूमि पर भव्य मंदिर निर्माण का सपना-संजोये थे जो अब जाकर पूरा होने जा रहा है।
पूरा संसार प्रभु श्रीराम के मंदिर निर्माण की शुरुआत से आल्हादित है, घरों में दीप जलाये गये हैं। शहर में मंदिर किसी भी भगवान का हो, महाकालेश्वर, हरसिद्धि, चामुंडा माता, मंगलनाथ हर जगह श्रीराम भजनों के भजन गूंज रहे थे। चिंतामण मार्ग स्थित राजराजेश्वरी आश्रम में विशेष यज्ञ के साथ आचार्य महामंडलेश्वर ने हर्ष फायर भी किये, जबकि शहरवासियों ने अपने घरों में दीप प्रज्जवलित कर राम मंदिर निर्माण के शुरुआत की खुशियां मनाईं।
करीब 500 वर्षों के आंदोलन और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद देशवासियों के लिये अयोध्या स्थित भगवान श्री राम की जन्म भूमि पर भव्य मंदिर निर्माण की घड़ी आई है। इस स्थान पर मंदिर निर्माणके लिये सैकड़ों लोगों ने अपने प्राणों की आहूतियां दीं और कई लोग आंदोलन करते-करते दुनिया छोड़ गये। प्रधानमंत्री द्वारा श्रीराम जन्म भूमि पर मंदिर निर्माण का भूमि पूजन किया जा रहा था तो पूरे देश के लोग अपने अपने तरीके से खुशियां मना रहे थे।
शहर में लोगों ने घरों में दीप जलाये और भगवान की विशेष आरती पूजन भी किया। इधर चिंतामण मार्ग स्थित राजराजेश्वरी आश्रम में विशेष यज्ञ और पूजन के बाद आवाहन अखाड़े के महामंडलेश्वर आचार्य शेखर ने हर्ष फायर किया। इधर बजरंग दल के हिन्दूवादी नेता मुकेश यादव द्वारा लक्ष्मी नगर स्थित हनुमान मंदिर में ध्वज वंदन कर भगवान को ध्वज अर्पित किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डॉ. मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया भी उपस्थित हुए और अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण प्रारंभ होने की लोगों को बधाई दी। महाकालेश्वर मंदिर में पुजारियों द्वारा 1100 दीपों का प्रज्जवलन किया जबकि रामघाट पर शाम को विशेष आरती और दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
उज्जैन। उच्च शिक्षा कैबिनेट मंत्री बनने के बाद डॉ. मोहन यादव पहली बार लोकमान्य तिलक स्कूल पहुंचे। यहां उनका लोकमान्य तिलक सांस्कृतिक न्यास के अध्यक्ष किशोर खंडेलवाल, सीईओ गिरीश भालेराव ने स्वागत किया। इस दौरान मंत्री मोहन यादव ने कहा कि उज्जैन के विकास के लिये अन्य कार्य किया जाना है। उज्जैन धर्म और विज्ञान दोनों की नगरी है। उज्जैन विकास के लिये आपके पास जो भी योजना हो उसे बताएं। सब मिलकर विकास करेंगे।

