- उज्जैन में ऑनलाइन जुड़ा देश, मोनी तीर्थ आश्रम में हुआ “विशेष श्री बालाजी सर्व ग्रह दोष शांति यज्ञ”; हर्षानंद और संतों ने दी आहुतियां
- पीएम की अपील और सीएम के निर्देश के बाद उज्जैन प्रशासन की नई पहल, अब एक ही वाहन से सिंहस्थ निरीक्षण पर निकल रहे अधिकारी
- महाकाल की नगरी में भक्ति का महासागर: शेषनाग मुकुट और मुण्ड माला में नजर आए बाबा महाकाल
- बाबा महाकाल की शरण में पहुंचीं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, भस्म आरती में हुईं शामिल
- उज्जैन में बाबा महाकाल का अलौकिक श्रृंगार: भांग, चंदन और त्रिपुंड से सजे राजाधिराज, भस्म आरती में उमड़ी आस्था
संडे लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस ने नाके संभाले, जो घूमते मिले उनका रोककर आरटीपीसीआर टेस्ट कराया
संडे लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस ने शहर के चौराहों पर लोगों को रोककर पूछताछ की। इसके अलावा इस बार नाकों पर भी शनिवार रात से ही पुलिस बल तैनात कर दिया। जो लोग लॉकडाउन में बेवजह घूमते मिले उनका स्वास्थ्य विभाग की टीम से आरटीपीसीआर टेस्ट कराया।
नाकों पर पुलिस बल के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम भी लगाई है। ऐसे में पुलिस जिन लोगों को लॉकडाउन में घूमते हुए पकड़ रही है उनका सबसे पहले मौके पर ही कोविड टेस्ट कराया जा रहा है।
एएसपी अमरेंद्रसिंह चौहान ने बताया शनिवार शाम से सोमवार सुबह तक लॉकडाउन रहेगा जिसका पालन कराने वाले पुलिसकर्मी पकड़े जाने वाले लोगों को कोविड टेस्ट भी कराएंगे ताकि यह पता चल सके कि सड़कों पर घूमने वाले कितने संक्रमित है।