- हनुमान जन्मोत्सव आज, उज्जैन में हो रहे विशेष पूजन-अनुष्ठान: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार आज की साधना अत्यंत फलदायी; 108 हनुमान मंदिरों में दर्शन से वर्षभर मिलती है कृपा
- हनुमान जन्मोत्सव पर महाकाल का हनुमान स्वरूप में श्रृंगार, भस्म आरती के बाद उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
चौराहों पर नियम तोड़ने वालों को ई-चालान के लिए मशीन आई;
शहर में चौराहों पर लाल लाइट और अन्य नियमों का उल्लंघन करने वालों के घर ई-चालान पहुंचेंगे। इसके लिए स्मार्ट सिटी ने चालान प्रिटिंग के लिए मशीन मंगा ली है। अब एसपी मनोजसिंह के स्वस्थ होकर अवकाश से लौटने का इंतजार है। पुलिस, ट्रैफिक और स्मार्ट सिटी कंपनी के विशेषज्ञों के बीच ई-चालान शुरू करने को लेकर तारीख तय की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार संभावना है एक सप्ताह में इसे शुरू किया जा सकता है।
यातायात सुधारने के लिए स्मार्ट सिटी कंपनी ने 22 करोड़ रुपए से अत्याधुनिक ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लगाया है। शहर के प्रमुख 16 चौराहों पर पांच तरह के कैमरों से वाहनों की निगरानी की जाएगी। कैमरों से शहर के मुख्य मार्गों पर भी आने-जाने वाले वाहनों पर नजर रहेगी तथा तेज गति से चलाए जा रहे वाहनों की स्पीड भी पता चलेगी तथा उन पर कार्रवाई की जा सकेगी। चौराहों पर लगे कैमरों से निगरानी की व्यवस्था स्मार्ट सिटी के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर तथा पुलिस के कंट्रोल रूम से की जा सकेगी।
पुलिस, ट्रैफिक और स्मार्ट सिटी कंपनी के विशेषज्ञ इसे चालू करने की तारीख तय करेंगे। चौराहों पर ट्रैफिक नियमों का दोपहिया और चार पहिया वाहन चालक उल्लंघन करते हैं। वाहन चालक रेड लाइट में ही वाहन निकालने की कोशिश करते हैं। इससे कई बार एक्सीडेंट होते हैं। कैमरों से कंट्रोल रूम में बैठे निगरानी करने वाले कर्मचारी ऐसे वाहनों की पहचान कर चालान भेजने की प्रक्रिया पूरी करेंगे। ट्रैफिक डीएसपी एचएन बाथम का कहना है कि सिस्टम तैयार है। कब से चालू करना है, यह वरिष्ठ अधिकारी तय करेंगे।