- महाकाल मंदिर पहुंचे फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन-अभिषेक
- सावन में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए काल भैरव मंदिर को ₹10 लाख के बैरिकेड्स भेंट, उज्जैन पहुंची पहली खेप
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 26-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 25-07-2026
- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
सड़कों पर उतरा जैन समाज:टावर पर बनाई मानव शृंखला, आज मौन रैली निकालेंगे
झारखंड स्थित जैन धर्म के प्रमुख तीर्थ श्री सम्मेद शिखरजी को पर्यटन स्थल घोषित करने के विरोध में बुधवार को उज्जैन का सकल जैन समाज सड़कों पर उतर आया। भारत बंद के आह्वान के साथ उज्जैन में भी जैन समाज के लोगों ने कारोबार बंद रखे।
दोपहर 1 बजे समाज के लोग टावर पर जुटे। उन्होंने मानव शृंखला बनाकर आक्रोश जताया। गुरुवार सुबह 9 बजे नयापुरा स्थित जैन धर्मशाला से मौन रैली निकाली जाएगी। इसका समापन छत्री चौक पर होगा, जिसमें श्वेतांबर और दिगंबर जैन समाज के महिला, पुरुष और बच्चे शामिल रहेंगे।
राष्ट्रव्यापी बंद का उज्जैन में व्यापक असर देखने को मिला। सभी ने कारोबार बंद रखकर निर्णय वापस लेने के लिए आवाज बुलंद की। बुधवार सुबह से ही शहर में समाज के युवा कार व बाइक रैली के रूप में बंद को सफल बनाने निकले।
इन मार्गों से निकालेंगे रैली
गुरुवार सुबह 9 बजे सकल जैन समाज की अगुवाई में मौन रैली निकाली जाएगी, जो केडी गेट, अब्दालपुरा, निकास चौराहा, कंठाल, बड़ा सराफा होकर छत्री चौक पहुंचेगी। यहां पुरुष, महिलाएं और बच्चे सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग एकत्र होंगेे। प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
बंद का बाजारों में व्यापक असर
सकल जैन समाज के आह्वान पर बुधवार को कृषि उपज मंडी में नीलामी कार्य बंद रहा। साथ ही वीडी मार्केट, दौलतगंज, होलसेल किराना बाजार, पटनी बाजार, लखेरवाड़ी, फ्रीगंज क्षेत्र, होलसेल दवा बाजार, गुड्स ट्रांसपोर्ट, पेट्रोल पंप लक्ष्मीनगर की दुकानें, सेठीनगर की दुकानें, फ्रीगंज स्थित व्यापारियों की दुकानें, सोना-चांदी बाजार, रियल स्टेट बाजार आदि बंद रखे गए।
कांग्रेस भी उतरी समर्थन में
जैन समाज के विरोध के बीच शहर कांग्रेस भी समर्थन में उतरी। आंदोलन में दिगंबर जैन समाज, श्वेतांबर जैन समाज सभी प्रमुख संस्थाएं सभी सोशल ग्रुप, सभी व्यापारी संगठन, सभी मंदिर कमेटी एवं ट्रस्ट सभी महिला, संगठन सभी बच्चों के संगठन आदि कई विशेष रूप से सम्मिलित थे।