- 40° के पार तापमान, फिर भी नहीं थमी आस्था: महाकाल में रोज 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु; पहली बार महाकाल लोक में शुरू हुआ फोगिंग सिस्टम
- उज्जैन की 5 माह की बच्ची SMA-1 से जूझ रही: 15 करोड़ के इंजेक्शन के लिए जंग, सोनू सूद ने बढ़ाया हाथ; भोपाल एम्स में चल रहा इलाज
- 15 साल पहले खत्म हो चुकी थी लीज; हाईकोर्ट से स्टे हटते ही UDA का एक्शन, बेगमबाग में 5 मकान तोड़े; अब तक 30 से ज्यादा निर्माण हटाए जा चुके
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत अभिषेक के बाद पुष्पों से दिव्य श्रृंगार
- सप्तसागर विकास को गति देने के निर्देश: निगम आयुक्त ने चार प्रमुख जलाशयों का किया निरीक्षण, गहरीकरण-सौंदर्यीकरण पर जोर
सदमे में मौत या आत्महत्या:उज्जैन के वीरनगर में बुजुर्ग महिला की अर्ध नग्न लाश मिली
उज्जैन के थाना चिमनगंज मंडी के वीरनगर में बुधवार सुबह एक बुजुर्ग महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से सनसनी मच गई। लाश की सूचना पर पहुंची पुलिस को जानकारी मिली कि लाश 75 वर्षीय रंजना पति सत्यनारायण शर्मा की है जो कई वर्षों से किराए के घर में अकेली रहती थी।
मृतक रंजना के पड़ोसी अर्पित गुप्ता ने बताया की बुजुर्ग रंजना की दो बेटी है। जिसमे एक चंदा शर्मा जो उज्जैन में ही रहती है और दूसरी तारा शर्मा भोपाल में रहती है। कोविड के कारण कई महीनों से रंजना की दोनों बेटी अपनी मां से मिलने घर नहीं आ सकी थी। शनिवार और रविवार को ही मेरी बात हुई थी। उन्होंने पानी मांगा था और इसके बाद टंकी भर जाने के बाद नल बंद करने का बोलने भी आई थी। लेकिन बीते तीन दिनों से उन्होंने बात नहीं की थी। घर से बदबू आने लगी तब पुलिस को सूचना दी गई।
देखरेख करने वाले रतलाम के व्यक्ति की कोरोना से मौत
मृतक महिला के पड़ोसी अर्पित ने बताया कि रंजना शर्मा के पति सत्यनारायण शर्मा विक्रम विश्वविद्यालय में ड्रायवर के पद पर काम करते थे। उनकी मौत 22 वर्ष पहले ही हो चुकी थी। इसके बाद रतलाम निवासी अरविन्द दुबे लगातर महिला के सम्पर्क में थे और घर का किराया लेने देने से लेकर खर्चा उठाने तक सभी अरविन्द ही करते थे। 25 मार्च को अरविन्द घर का किराया देने आए थे जिसके बाद उन्हें भी रतलाम में कोरोना हो गया था। अभी तीन दिन पहले ही अरविन्द की मौत भी कोरोना से हो गई। संभवतः उसी खबर के बाद रंजना की मौत सदमे से हुई हो।
मौत का कारण साफ नहीं, सदमे में जान गई या आत्महत्या
रंजना शर्मा की मौत की खबर सुनकर आसपास के रहवासी अपने घरों से बाहर निकलकर आ गए। उज्जैन में रहने वाली रंजना की बेटी चंदा शर्मा भी आ गई। उसने बताया कि चार दिन पहले मां से फोन पर बातचीत हुई थी। महिला की मौत की खबर सुनकर FSL अधिकारी प्रीति गायकवाड़ भी पंहुची। उन्होंने बताया कि शायद सदमे में हुई मौत या आत्महत्या का मामला भी हो सकता है। अंदर से दरवाजा बंद था। विसरा रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा। तीन दिन में शव से बदबू आने लगी थी। मृतक महिला जब अपने घर से तीन दिन से बाहर नहीं निकली और घर से बदबू आने लगी तब मकान मालिक मुकेश कुमावत ने पुलिस को सूचना दी।