- उज्जैन में BJP का स्थापना दिवस: 560 बूथों पर कार्यक्रम, जुलूस-आतिशबाजी के साथ मनाया जश्न; नेताओं ने बताया- भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी
- अलसुबह भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
सप्ताह में तीन दिन चलेगी कारपोरेट सेक्टर की महाकाल एक्सप्रेस
आईआरसीटीसी की तीसरी निजी रेलगाड़ी इंदौर और वाराणसी के बीच चलाई जाएगी। रात में सफर तय करने वाली इस रेलगाड़ी के डिब्बे हमसफर एक्सप्रेस की तरह होंगे। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने इसके पहले दो मार्गों पर निजी रेलगाड़ियों का संचालन शुरू किया है। ये मार्ग दिल्ली-लखनऊ और अहमदाबाद-मुंबई हैं। तीसरी निजी रेलगाड़ी इंदौर-वाराणसी मार्ग पर चलेगी। अफसरों ने बताया यह रेलगाड़ी एक सप्ताह में तीन दिन चलेगी।
रेलवे ने इस ट्रेन को लेकर संभावित रूट व चार्ट जारी कर दिया है। रेलवे ने ज्योतिर्लिंग वाले शहर उज्जैन व वाराणसी को निजी क्षेत्र की ट्रेन से जोडऩे की घोषणा की है। आइआरसीटीसी द्वारा संचालित इस टे्रन के लिए दो रूट तय किए गए हैं। इंदौर से लखनऊ होते हुए महाकाल एक्सप्रेस गुरुवार व शनिवार को और बुधवार को इलाहाबाद होते हुए जाएगी। वहीं वाराणसी से लखनऊ होते हुए बुधवार व गुरुवार को चलेगी जबकि इलाहाबाद रूट पर इसका संचालन रविवार को होगा।
यह होगी टाइमिंग
इंदौर से चलकर महाकाल एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर रात 11.35 मिनट पर पहुंचेगी, वापसी में रात 8.50 मिनट पर कानपुर आएगी। ठहराव पांच मिनट का होगा।
ट्रेन संख्या 82401
रूट : वाराणसी-लखनऊ-इंदौर
ट्रेन संख्या 82402
रूट : इंदौर-लखनऊ-वाराणसी
ट्रेन संख्या 82403
रूट : वाराणसी-इलाहाबाद-इंदौर
ट्रेन संख्या 82404
रूट : वाराणसी-इलाहाबाद-इंदौर