- उज्जैन में दिव्यांग दंपती ने मांगी सुरक्षा, बोले- FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ घूम रहे; कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
- 'रक्तांचल-3' की स्टारकास्ट ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
सफलता… नागदा में चार दिन पहले हुई हत्या का खुलासा
सोने की बालियों के लिए पड़ोसी ने ही मारा
आरोपी को आज करेंगे कोर्ट में पेश कर्ज होने पर की थी वारदात…
उज्जैन। नागदा क्षेत्र में चार दिन पहले वृद्धा की हत्या करने वाला पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी पड़ोसी खेत का मालिक ही निकाला। उसने कर्ज होने के कारण वृद्धा की सोने की बालियां लूटने के लिए वारदात की थी। एसपी सचिन अतुलकर ने प्रकरण का खुलासा करते हुए बताया आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश करेंगे।
नागदा के पास स्थित ग्राम अमलावदा स्थित एक खेत में २५ जनवरी को सीताबाई पति भूरालाल आंजना (५९) की हत्या कर दी थी। कान से करीब डेढ़ लाख रुपए की सोने की बाली गायब होने पर वारदात लूट की प्रतीत हो रही थी।
बिड़लाग्राम थाने में दर्ज घटना का पता लगाने के लिए एसपी सचिन अतुलकर ने विशेष टीम गठित की थी। जांच के बाद पुलिस ने गांव के ही शांतिलाल सोलंकी को पकड़ लिया।
सख्ती से पूछताछ करने पर उसने कबूला शराब व घूमने के शौक के कारण उस पर ४० हजार का कर्जा हो गया इसलिए पैसे की जरूरत थी। उसके पड़ोस में सीताबाई का खेत है।
वह रोज खेत पर आती थी। उसके कान में बहुत सारी सोने की बाली थी जिसे लूटने के लिए उसकी हत्या कर दी।
शवयात्रा में नहीं जाने पर घिराया
जांच में टीम मालूम पड़ा गांव के चौकीदार अंबाराम के पुत्र शांतिलाल का खेत सीताबाई के पास था। दोनों में रोज बात भी होती थी लेकिन वह शवयात्रा में नहीं आया।
तलाशने पर वह गांव से भी गायब मिला। खोजबीन की तो सोमवार को वह अपने खेत पर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। सख्ती से पूछताछ की तो टूट गया। उसकी निशानदेही से खेत के पास ही छिपाकर रखी सोने की बाली भी बरामद हो गई।
इनकी सराहनीय भूमिका
एसपी अतुलकर ने बताया कि हत्यारे का पता लगाने के लिए एएसपी अंतरसिंह कनेश, क्राइम एएसपी प्रमोद सोनकर, नागदा सीएसपी मनोज रत्नाकर और आईपीएस रजत सकलेचा की विशेष टीम बनाई थी।
साथ में एसआई रोहित पटेल, दीपक चौहान, करण सिंह चौहान, जीवन भिडौरे, पोपसिंह, एएसआई आरसी चौहान, एसपीएस चौहान, रामसिंह भूरिया, प्रधान आरक्षक बबलू डागा, दयाशंकर आरक्षक कालूराम, यशपाल सिंह, सुखदेव, प्रकाश यादव, सुरेश डांगी, मनीष व्यास, दीपक पाल सैनिक प्रदीप और भूली धनगर भी जुटे थे। टीम ने आरोपी को खोजकर पकडऩे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।