- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 23-07-2026
जाली तोड़कर घुसा चोर दानपेटी ले गया और कुएं में फेंक दी
मायापति हनुमान मंदिर में चोरी
उज्जैन। सामाजिक न्याय परिसर स्थित श्री मायापति हनुमान मंदिर में अज्ञात चोर ने वारदात को अंजाम दिया। चोर ने मेन गेट पर लगी जाली तोड़ी, दानपेटी उठाई और मंदिर के पास कुएं में फेंक गया। पुजारी ने सुबह 8 बजे देवासगेट थाने पर चोरी की सूचना दी लेकिन 11 बजे तक पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचे।
मंदिर के पुजारी गणेश राय निवासी आगर रोड ने बताया कि वह रोजाना की तरह सुबह 7 बजे मंदिर खोलने पहुंचे। उस समय यहां एक दो दर्शनार्थी और मौजूद थे। मेन गेट के ताले तो यथावत लगे थे लेकिन जाली टूटी हुई थी।
चोर ने जाली तोड़कर मंदिर में प्रवेश किया और अंदर रखी दानपेटी चोरी कर ली। मंदिर की दानपेटी नहीं दिखने पर पुजारी ने आसपास तलाश प्रारंभ की। मंदिर के पास स्थित कुएं में उक्त दानपेटी पड़ी दिखई। पुजारी ने बताया हनुमान अष्टमी के बाद मंदिर की दानपेटी खोली थी, उसमें करीब 6-7 हजार रुपये होंगे।
श्री मायापति हनुमान मंदिर में चोरी की सूचना पुजारी ने सुबह 8 बजे देवासगेट थाने को दी लेकिन 11 बजे तक कोई पुलिसकर्मी जांच करने मौके पर नहीं पहुंचा। पुजारी ने बताया रात के समय सामाजिक न्याय परिसर में नशेडिय़ों का जमघट लगता है और बदमाश नशा करने के बाद यहां उत्पात भी मचाते हैं जिसकी पूर्व में सूचना पुलिस को दी थी।