- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को केंद्र से हरी झंडी
- नागदा में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ा, चारों डैम हुए ओवरफ्लो; मां चामुंडा मंदिर तक पहुंचा नदी का पानी
- श्रावण में किस रास्ते से निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी? मार्ग को लेकर बढ़ी उत्सुकता, भक्तों ने प्रशासन से मांगी स्पष्ट जानकारी
सबकुछ ठीक रहा, तो नए प्लान में कुछ ऐसा दिखेगा रूद्रसागर
उज्जैन | केंद्रसरकार ने स्मार्ट सिटी के तहत शहर का चयन दूसरे चरण में किया है। कई प्रोजेक्ट टेंडर स्टेज पर चुके हैं। इन्हीं में से एक है रूद्र सागर इंटीग्रेटेड प्लान। इसे आर्किटेक्ट नितिन श्रीमाली ने तैयार किया है। सिंहस्थ मेला कार्यालय में पिछले महीने वे इसका प्रदर्शन भी कर चुके हैं लेकिन नगर निगम अब तक इसकी सफाई को लेकर गंभीर नहीं है। दो महीने से रूद्रसागर की जलकुंभी तक नहीं हटाई जा सकी है। निगम आयुक्त डॉ. विजयकुमार जे के अनुसार शहर के अन्य स्थानों की सफाई की तरह रूद्रसागर की भी सफाई कराई जाएगी। मशीन से जलकुंभी हटाने के निर्देश देंगे।
यह होगा रूद्रसागर में
- दोनोंकिनारों को जोड़ने के लिए बिना पीलर का पुल बनाया जाएगा।
- साफ पानी भरने के लिए गऊघाट से शिप्रा का पानी पाइप लाइन से लाया जाएगा।
- तालाब का विकास, आराधना पथ, धरोहर पथ, वाटिका, अग्रहार तपोवन बनाया जाएगा।