- Ujjain Mahakal Bhasma Aarti: रजत मुकुट में सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती में पहुंचे सितारे: सुनील जोशी, किंजल दवे, मोनल गज्जर और उल्का गुप्ता ने किए दर्शन, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद!
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती का दिव्य नजारा: पंचामृत अभिषेक के बाद रजत श्रृंगार, गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- महाकाल को 70 लाख के चांदी के आभूषण दान: गुजरात के श्रद्धालु ने 29 किलो रजत श्रृंगार अर्पित किया; दान में पगड़ी, मुकुट, मुण्डमाला समेत कई रजत सामग्री शामिल
- पति विक्की जैन के साथ महाकाल मंदिर पहुंची अंकिता लोखंडे, भस्म आरती में लिया हिस्सा; अंकिता बोलीं- पहली बार भस्म आरती देखी, शब्दों में नहीं बता सकती अनुभव
समर्थन मूल्य गेहूं खरीदी केन्द्रों के सर्विस एरिया के सम्बन्ध में आवेदन कर सकते हैं
उज्जैन । जिले में आगामी दिनों समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के सम्बन्ध में तैयारियां की जा रही हैं। इस सम्बन्ध में कलेक्टर ने कहा है कि खरीदी केन्द्रों का सर्विस एरिया निर्धारित कर दिया गया है, परन्तु जो ग्रामीण अपने गांव के खरीदी केन्द्र के बारे में फेरबदल अथवा विस्तार चाहते हैं, वे सामूहिक रूप से अपने गांव के लिये आवेदन कर सकते हैं।
जिला आपूर्ति नियंत्रक श्री आरके वाईकर ने बताया कि इस वर्ष 27 मार्च से 27 मई तक समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन किया जायेगा। किसानों का पंजीयन खरीदी केन्द्रों के अलावा ऑन लाइन भी किया जा रहा है। अपने पंजीयन के लिये किसान को आधार नम्बर, समग्र आईडी नम्बर तथा बैंक खाता नम्बर की जानकारी देना अनिवार्य है।