- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
समाजसेवी लोहिया की देह आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज को दान
उज्जैन।शहर के प्रतिष्ठित समाजसेवी बजरंग प्रसाद लोहिया की देह मेडिकल कॉलेज को दान की गई। अंतिम यात्रा महाश्वेता नगर उज्जैन से निकली। गोविंद राम हनुमान प्रसाद पेट्रोल पंप पर अंतिम दर्शन,श्रद्धासुमन और श्रद्धांजलि के बाद लोहिया की देह आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज को दान की गई। लोहिया का गुरुवार को निधन हो गया था।
पेट्रोल पंप एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि लोहिया के पिता और लोहिया मोटर्स के संचालक गोविन्द लोहिया के चाचा स्व.लोहिया शहर के जाने-माने समाजसेवी और व्यवसायी, लायन्स क्लब के डिस्ट्रिक्ट गर्वनर भी रहे। लोहिया अनेक समाजसेवी संस्थाओं से जुडकर जीवनभर समाज की सेवा करते रहे। आपने,अपनी देह चिकित्सा क्षेत्र में शिक्षा और अनुसंधान के लिए समर्पित कर समाज को नई दिशा प्रदान की। लोहिया ने अपने जन्म दिवस के अवसर 3 जून 2021 को 1100 पौधे प्रदान कर रोपण करवाया था।