- मिस इंडिया एक्सक्विजिट ईशा अग्रवाल पहुंचीं महाकाल: भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन, देश की खुशहाली की कामना
- उज्जैन दौरे पर CM: सपत्नीक अंगारेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे, विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान का कियाअभिषेक; सेन समाज कार्यक्रम के बाद छिंदवाड़ा रवाना होंगे!
- महाअष्टमी पर महामाया मंदिर से शुरू हुई नगर पूजा: 28 किमी तक चली मदिरा की धारा, संत-महंतों की रही मौजूदगी; श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब
- महाकाल की दिव्य भस्म आरती: चांदी के पट खुलते ही गूंजे जयकारे, शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला से हुआ श्रृंगार
- महाकाल मंदिर की सुरक्षा पर संसद में उठी आवाज: राज्यसभा सांसद बोले- बढ़ती भीड़ के बीच CISF जैसी व्यवस्था जरूरी, हाईटेक सिस्टम की मांग
समूह कथक नृत्य में आदियोगी शिवताल की नाटिका गुरु-शिष्य परंपरा के उत्सव में पैर धोकर गुरुओं का सम्मान
विक्रम कीर्ति मंदिर में रविवार की शाम गुरु-शिष्य परंपरा का उत्सव गुरु स्पर्श कार्यक्रम में सम्मान समारोह एवं नृत्यांजलि हुई। कार्यक्रम में गुरु-शिष्य परंपरा के अंतर्गत नृत्य गुरु राजकुमुद ठोलिया, पद्मजा रघुवंशी, संगीतकार डॉ. प्रकाश कड़ोतिया एवं तबला वादक पं. माधव तिवारी को पैर धोकर एवं पूजन कर सम्मानित किया गया। डॉ. रागिनी मख्खर के नृत्य निर्देशन में उनके 27 शिष्य-शिष्याओं ने मृदंगाचार्य पंडित बसंतराव घोरपड़कर की रचनाओं पर आधारित आदियोगी शिवताल की समूह कथक नृत्य प्रस्तुति दी।