- सिंहस्थ के लिए पुलिस को तैयार कर रहा प्रशासन: उज्जैन में पुलिस अफसरों की 21 दिन की खास ट्रेनिंग शुरू, 41 विषयों पर रहेगा फोकस; 117 अधिकारी बनेंगे “मास्टर ट्रेनर”
- उज्जैन में भस्म आरती में शामिल हुए बिहार के पूर्व डिप्टी CM विजय सिन्हा: नंदी हॉल में बैठकर किए दर्शन, महाकाल से मांगा आशीर्वाद
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: त्रिपुण्ड, त्रिशूल और डमरू से सजे बाबा, गूंजी ‘जय श्री महाकाल’
- उज्जैन में तपिश का प्रकोप: 40-41°C पर अटका पारा, अगले 4 दिन में और बढ़ेगी गर्मी; स्वास्थ्य विभाग सतर्क, हीट मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर सख्ती: मुख्य सचिव ने कहा—समय से पहले पूरे हों काम, बारिश से पहले बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करें; मेडिसिटी, सड़क और पुल निर्माण की भी समीक्षा की
श्रावण महोत्सव : सुर, सितार और कथक की त्रिवेणी
उज्जैन | महाकाल मंदिर के प्रवचनधाम में रविवार को पहले श्रावण महोत्सव की शाम कलाकारों ने रंग जमा दिया। शहर के नगाड़ा वादक नरेंद्र कुशवाह ने मंगल वाद्यों से आरती, जबलपुर के विवेक कर्महे का गायन, दिल्ली की स्वाति का कथक और दिल्ली के ही मेहताब अली का सितार वादन श्रोताओं व दर्शकों को बांधने में सफल रहा। भास्कर के पाठकों के लिए इन प्रस्तुतियों का कवरेज किया शहर के जाने-माने कलाकारों ने।
मेहताब अली- सितार के क्लिष्ट बोलो की निकासी व लयकारी
भिंडी बाजार घराने के एक मात्र तंत्र वाद्य परंपरा के दूसरे प्रतिनिधि कलाकार मेहताब अली न्याजी ने शुरुआत राग गावती में आलाप, जोड़ आलाप तथा झाला से की। उस्ताद विलायत खान की मध्यलय बंदिश प्रस्तुत की। समापन राग मिश्र पहाड़ी में आरती- ओम जय जगदीश हरे… से किया। तीन सप्तकों में कुशलता पूर्वक हस्त संचालन, सितार के क्लिष्ट बोलों की निकासी, क्लिष्ट लयकारी कलाकार की अथक साधना को सिद्ध करता है। सितार जैसे मिजराब युक्त बोल प्रधान वाद्य में गायकी (कंठ की बारिकियों), अंग को प्रहार से प्रदर्शित करना चुनौती पूर्ण है। जिस भिंडी बाजार घराने का प्रतिनिधित्व मेहताब अली करते हैं वह मूलत: गायकी का ही घराना है। अली के दादा-दादी इसी घराने के गायक व तथा पिता उस्ताद मोहसीन अली खान एक तंत्र वादक हैं। मेहताब अली ने वाद्य की परिभाषा- वदति इति वाद्यं, को सार्थक किया। तबला संगति रामचंद्र चौहान ने की।
– डॉ. विनीता माहुरकर, सहायक व्याख्याता (सितार)