- वीरभद्र जी को स्वस्ति वाचन के बाद शुरू हुई भस्म आरती, शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल
- रंगपंचमी पर महाकाल मंदिर में बदली व्यवस्था, भस्म आरती में सिर्फ एक लोटा केसर रंग अर्पित होगा; भक्तों को रंग लाने की नहीं होगी अनुमति!
- महाकाल मंदिर में तड़के हुई भस्म आरती, वीरभद्र जी को स्वस्ति वाचन के बाद खुले गर्भगृह के पट; शेषनाग मुकुट में सजे बाबा महाकाल!
- स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट, महाकाल का हुआ पंचामृत अभिषेक; भांग-चंदन और गुलाब माला से हुआ दिव्य श्रृंगार!
- भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल से पहले उज्जैन में प्रार्थना: शिवलिंग के सामने रखी खिलाड़ियों की तस्वीरें, क्रिकेट फैंस ने मांगा आशीर्वाद
सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करेगी कांग्रेस, अभियान शुरू
उज्जैन. कांग्रेस पार्टी का नगर सम्पर्क अभियान रविवार से शुरू हो गया। अभियान के पहले दिन कांग्रेस नेता जोश में दिखाई दिए और एकजुट कर मैदान में उतरे। वहीं भाजपा पर निशाने बाजी भी पूरी तरह से चुनावी जन सम्पर्क की तरह की। हाथ में तख्ती, जिन पर भाजपा राज का भ्रष्टचार और जनता की परेशानी का संदेश लिखा था। इसी के साथ हर आदमी तक अपनी बात पहुंचाने के लिए पम्पलेट भी वितरित की जा रही है।
15 साल सत्ता से दूर कांग्रेस पार्टी ने अपनी वापसी के लिए 8 माह पहले ही तैयारी शुरू कर दी है। नगर सम्पर्क अभियान के नाम पर पार्टी के कार्यकर्ता चुनावी सम्पर्क कर रहे है और डोर टू डोर जनता से संवाद कर रहे है। हालांकि इससे पूर्व शहर में भाजपा के विधायक भी जनता के द्वार पहुंच कर अपनी उपलब्धि गिनां चुके है, लेकिन कांग्रेस के अभियान में पूरी तरह से प्रदेश सरकार ही निशाने पर है। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष अनंतनारायण मीण, राजेंद्र वशिष्ट, भरत पोरवाल, योगेश शर्मा, सहित अन्य वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
शहर की समस्याओं को भी उठाया
उज्जैन नगर निगम में भाजपा का बोर्ड है। अभियान के दौरान नगर की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया। इसमें एक दिन छोड़कर पानी सप्लाय, स्वच्छता अभियान के नाम पर हो रहा दिखावा, बिना मुआवजा के अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई और अन्य समस्या भी शामिल है। लोगों से चर्चा के दौरान शहर में भाजपा के जनप्रतिनिधियों की आपसी गुटबाजी में खड़ी हो रही जनसमस्याओं को भी लोगों के सामने रखने का प्रयास किया है।
दो वार्ड में पहुंचे कांग्रेसी
कांग्रेस के नगर सम्पर्क अभियान की शुरूआत रविवार से हुई। पहले दिन पार्टी कार्यकर्ता वार्ड क्रमांक 1 और 54 में सम्पर्क करने के लिए पहुंचे। इस सम्पर्क के दौरान सिंहस्थ महापर्व, नर्मदा लिंक, कान्ह नदी के काम पर हुए भ्रष्टचार को उठाया। कांग्रेस कार्यकर्ता अपने साथ पम्पलेट लेकर गए थे। इसमें भाजपा के शासन को कुशासन बताने और भ्रष्टाचारराज बताने की कोशिश की गई।