- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
सर्दी का सितम:उज्जैन @ 7.2 डिग्री सीजन का पहला कोल्ड-डे नर्सरी से 8वीं तक की आज और कल छुट्टी
उत्तर से आ रही बर्फीली हवा ने पूरे शहर को कंपकंपा दिया है। कड़ाके की ठंडक के बीच गुरुवार को इस सीजन का पहला शीतल दिन (कोल्ड-डे) रहा। बीती रात इस सीजन की सबसे सर्द रात रही। वहीं दिन में पारा सामान्य से भी 4.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इधर जिला प्रशासन ने जिले के सभी स्कूलों में नर्सरी से 8वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए 6 आैर 7 जनवरी को अवकाश घोषित कर दिया है। वहीं मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी कोल्ड-डे रहने का पूर्वानुमान लगाया है।
गुरुवार को दिन में हवा की रफ्तार बढ़कर 8 किलोमीटर प्रति घंटा हो गई। इस कारण पूरे दिन कंपकंपा देने वाली सर्दी से लोग जूझते रहे। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य औसत तापमान से 4.8 डिग्री सेल्सियस कम है।
इधर, रात में पांचवीं रात भी न्यूनतम तापमान में गिरावट का क्रम बना रहा। बीती रात न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की कमी आई। बुधवार-गुरुवार की रात न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम है। इस सीजन में रात का यह सबसे कम तापमान है।
आंगनवाड़ी में भी रहेगा अवकाश
मौसम विज्ञान केंद्र ने गुरुवार को उज्जैन में कोल्ड-डे की घोषणा की। इस सीजन में यह पहला कोल्ड-डे घोषित किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल ने शुक्रवार को भी उज्जैन में कोल्ड-डे रहने का पूर्वानुमान लगाया है। इधर, कड़ाके की ठंडक को देखते हुए गुरुवार को जिला प्रशासन ने स्कूलों में 8वीं तक की कक्षाओं में दो दिन अवकाश की घोषणा कर दी।
कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार उज्जैन जिला अंतर्गत संचालित सभी शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई, आईसीएसई, माध्यमिक शिक्षा मंडल एवं सभी बोर्ड से संबद्ध स्कूलों के साथ आंगनवाड़ी के लिए कक्षा नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के सभी विद्यार्थियों का 6 और 7 जनवरी को अवकाश घोषित किया गया।
एक सप्ताह में ऐसा रहा तापमान
- दिन अधिकतम न्यूनतम
- 29 दिसंबर 29 डिग्री 8.8 डिग्री
- 30 दिसंबर 28.2 डिग्री 12.2 डिग्री
- 31 दिसंबर 24.6 डिग्री 12 डिग्री
- 1 जनवरी 23.8 डिग्री 11 डिग्री
- 2 जनवरी 23.2 डिग्री 8.7 डिग्री
- 3 जनवरी 21 डिग्री 8.5 डिग्री
- 4 जनवरी 20.2 डिग्री 8 डिग्री
8 तक बनी रहेगी कड़ाके की ठंडक
जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक डॉ. आरपी गुप्त ने बताया उत्तरी तेज बर्फीली हवा आने के कारण 8 जनवरी तक मौसम में इसी तरह की ठंडक बनी रहने की संभावना है। 12-13 जनवरी से फिर तापमान में कमी आने लगेगी।