साप्ताहिक राशिफल 18 जून से 24 जून 2018

मेष राशि (चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

इस सप्ताह आपकी जीवन शैली कुछ बदली सी रहेगी। आप चाहकर भी सही समय से अपने कार्यों को नही कर सकेंगे। आपके खान-पान में परिवर्तन रहेगा। जिससे आपके स्वास्थ्य में पीड़ाएं व रोग की स्थिति उभर सकती है। वैसे इस सप्ताह के पहले भाग से ही आप किसी यात्रा में जाने के लिए तैयारी कर लेंगे। आप आथिक सुधारों को तो लागू करना चाहेंगे, किन्तु इस सप्ताह कुछ कठिनाइयां बनी रहेगी। आप किसी धार्मिक व मांगलिक आयोजनों में जाने की तैयारी कर लेंगे। आप देखेंगे, कि बाज़ार में आपका भरोसा लोग कर रहे हैं। जिससे आगामी समय में व्यापारिक लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे। इस सप्ताह के दूसरे भाग में आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप साधारण तरीके से अपने काम-काज को अंजाम तक पहुंचाते रहेंगे। यदि आप कहीं नौकरी करते हैं तो, बढ़त की स्थिति बनी रहेगी। नई जगह नौकरी के लिए आवेदन किया है, तो उसमें बुलावा रहेगा।

 

वृषभ राशि (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो)

आप इस सप्ताह जिस तरह कल्पना कर रहे हैं, उस तरह सभी कामों को अंजाम तक पहुंचाने में लगे तो रहेंगे। किन्तु पूरी सफलता अभी भी आपसे कुछ दूर रहेगी। किन्तु आप अपने कठिन परिश्रम को कम नहीं करने वाले रहेंगे। जिससे आप इस सप्ताह के दूसरे भाग में अधिक अच्छी तरह से अपने कामों को करने में कामयाब रहेंगे। आप कुछ लोगों के साथ मैत्री व्यवहार को बढ़ाने के लिए तैयार रहेंगे। परिवार को आप इस सप्ताह के पहले भाग से ही साधने में लगे रहेंगे। किन्तु कुछ बातें आधी अधूरी ही रहने के आसार बन जाएंगे। जिससे आप अपने घर के काम-काज को पीछे छोड़ देंगे। आप देखेंगे कि माता की सेहत में कुछ नरमी की स्थिति बन गई है। जिससे आपको किसी अस्पताल के डाक्टर के पास जाना पड़ सकता है। इस सप्ताह के अंत तक आपको कई मामलों में शुभ व सकारात्मक परिणाम प्राप्त रहेंगे। जिससे आप खुश रहेंगे।

 

मिथुन राशि (क,की, कु,घ, ड.,छ, के, को, हा)

इस सप्ताह के पहले भाग ही आपका कारोबार बढ़ता हुआ नज़र आएंगा। किन्तु आप अनुमान लगाने में कुछ चूक सकते हैं। इसलिए आप इस बढ़त से कुछ अधिक प्रसन्न नहीं रह पाएंगे। किसी साझेदार के साथ आप पुनः अच्छे व्यवहार कायम करने के लिए तैयार रहेंगे। आपके कैरियर में एक अच्छा व सकारात्मक बदलाव रहेगा। वैसे आप तकनीक हुनर को बढ़ाने के लिए इस सप्ताह के दूसरे भाग में किसी संस्था व व्यक्ति से संपर्क बढ़ाएंगे। इस सप्ताह के पहले भाग मे वैवाहिक जीवन को और बढ़िया बनाने में कामयाब रहेंगे। किन्तु दूसरे में भाग में कहीं जाना पड़ सकता है। बढ़ती हुई भाग-दौड़ से कमर दर्द, घुटनों के दर्द व अजीर्ण की शिकायत उभर सकती है। जिससे आप कुछ परेशान से रहेंगे। इस सप्ताह के अंत आप और अधिक भाग्यवान रहेंगे। आप के सम्पर्कों में तेजी के साथ ही मधुरता भी रहेगी। आपकी छवि एक नेक इंशान के रूप में रहेगी।

 

कर्क राशि (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

इस सप्ताह आपके कारोबार में पहले जैसी वृद्धि की स्थिति बनी रहेगी। किन्तु परेशानियां कुछ आपको परेशान कर सकती हैं। योजनाओं को पूर्ण करने के लिए आप ऋण की व्यवस्था करना चाहेंगे। जिसे आप जल्द ही प्राप्त करना चाहेंगे। किन्तु कागजी कार्यवाही को पूर्ण करने मे हो रही देरी आपके सिर में दर्द देगी। जिससे कई बार यह योजनाएं उबाऊ किस्म की प्रतीत होती रहेगी। नाते-रिश्तेदारी में आपका इस सप्ताह आना जाना लगा रहेगा। वैसे स्वास्थ्य में चर्म रोग, मूत्र रोग, अजीर्ण की स्थिति आपके लिए तकलीफ देह रहेगी। जिसे आप जल्द ही दूर करने के लिए किसी अनुभवी डाक्टर की सलाह लेना चाहेंगे। आप देखेंगे कि इस सप्ताह का दूसरा भाग आपके लिए ठाक जा रहा है। आपके काम-काज में सामान्य रूप से नहीं बल्कि खास रूप से वृद्धि रहेगी। साथ ही स्वास्थ्य भी ठीक ही रहेगा। आप अपने काम को पहले से बढ़िया करते रहेंगे।

 

सिंह राशि (म,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे)

आप बेटे व बेटी को शिक्षित करने के लिए इस सप्ताह अधिक सक्रिय रहेंगे। आप देखेंगे कि उनके पढ़ने लिखने में कमी नहीं है, किन्तु तैयारी को और मज़बूत करने की जरूरत समझेंगे। और आप उन्हें योग्य शिक्षक से जोड़ने के कोई ठोस प्रयास करेंगे। आप इस सप्ताह के पहले भाग से ही कुछ लोगों से मैत्री भाव को और बढ़ाते हुए नज़र आएंगे। आप यह देखकर कुछ प्रसन्न रहेंगे, कि आपके व्यापार के प्रयास सकारात्मक हो चले हैं, आपकी आमदनी बढ़ती जा रही हैं। यदि आपने कोई पूंजी उधार में दिया है, उसके इस सप्ताह प्राप्त होने की पूरी-पूरी उम्मीद है। प्रेम संबंधों के ग्रह भी अनुकूल हो चले हैं, अतः इस सप्ताह के पहले भाग से ही संबंधों को और बढ़िया बनाने के लिए कोई बढ़िया लगने वाली वस्तु साथी को देना चाहेंगे। इस सप्ताह के मध्य भाग में आपको कुछ शरीरिक व कुछ समाजिक परेशानियां रहेगी। किन्तु इस सप्ताह का अंतिम भाग आपके लिए ठीक बैठेगा।

 

कन्या राशि (टो, पा,पी, पू,ष, ण, ठ, पे, पो)

आप अपने काम-काजी जीवन में बढ़िया परिणाम प्राप्त करने के अवसरों से युक्त रहेंगे। यह आप पर निर्भर हैं, कि आप कैसे इस अवसर का प्रयोग करते हैं। यदि आप आलस्य व कल्पनाओं में खोये रहेंगे, तो पहले की तरह यह आया हुआ सुनहरा समय आपके हाथ से निकल जाएंगा। आज यदि आप सक्रिय होते हैं, तो उत्तम दर्जें की सफलता आपको प्राप्त रहेगी। हाँ यह जरूर हैं कि धन व्यय की स्थिति और अधिक होने से आप कुछ चिंता कर सकते हैं। किन्तु यह व्यय बेकार नहीं जाने वाला रहेगा। आप अपने घरेलू उपयोग की वस्तुओं को जुटाने में इस आए हुए धन को खर्च करेंगे। या संतान पक्ष की शादी में व्यय होगा। हाँ इस सप्ताह के अंत तक आपको इधर-उधर की भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। किसी रिश्तदारी के आमंत्रण मे जाना पड़ेगा। आप देखेंगे कि दिनचर्या का क्रम कुछ अवरूद्ध सा हो गया है। जिससे आप कुछ मानसिक रूप से परेशान रहेंगे।

 

तुला राशि (रा, री, रू, रे, रो, त, ती, तू, ते)

आप देखेंगे कि इस सप्ताह आप के पारिवार का वातावरण बढ़िया हो रहा है। भाई और बहनों के बीज हुई अनबन अब समाप्त होने के संकेत दे रही हैं। घर में सब ठीक ही चल रहा है। किन्तु पैसे की कमी अभी भी बनी हुई है, आप कुछ आमदनी के विषय में सोचते तो हैं, पर उसे जमीनी स्तर पर उतारने में पीछे कदम खींच रहे हैं। हाँ यदि आप नौकरी करते हैं, तो भी कार्य क्षेत्र में कुछ उदासी की स्थिति आ सकती है। जो इस सप्ताह के दूसरे भाग से ठीक रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा। जिससे आप अपने कामों को पूरे दिल व दिगाम से करते रहेंगे। यदि आप व्यापारी है तो आपको बढ़त हासिल रहेगी। इस सप्ताह के अंतिम भाग में आपके निजी संबंधों में सकारात्मक स्थिति रहेगी। जिससे आप कुछ और प्रसन्न रहेगे। आप अपने तकनीक ज्ञान को बढ़ाने के लिए किसी अनुभवी से सलाह करते हुए दिखेंगे। धन मामलों में हानि उठानी पड़ सकती है।

 

वृश्चिक राशि (तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू)

पिता व चाचा के साथ आप अपना जुड़ाव बनाने के लिए तैयार रहेंगे। यदि उनकी कोई समस्या है, तो उसे हल करने के लिए आप उनसे कहेंगे। किन्तु वह आपसे कुछ आर्थिक कठिनाइयों का हवाला देकर आपकी बात को टाल जाएंगे। यदि आप नौकरी करते हैं, तो आपको अचानक ही कहीं दूर-दराज के क्षेत्रों में जाने को अधिकारियों द्वारा कहा जाएगा। आप देखेंगे, कि स्वास्थ्य कुछ कमजोर सा हो रहा है। या दिनचर्या बिगड़ सी गई है। यदि आप व्यापारी वर्ग हैं और बड़े स्तर का व्यापार करते हैं, तो आपको व्यापार को बढ़ाने की चिंताएं इस सप्ताह के दूसरे भाग मे बनी रहेगी। किन्तु इसके बाद की ग्रह स्थितियां अधिक अनुकूल हो रही है, जिससे आपको स्वास्थ्य सहित व्यापार मे भी मुनाफा रहेगा। आप पत्नी व बच्चों के साथ प्रसन्न रहेंगे। घर का वातावरण सकारात्मक बना रहेगा। व्यवसाय में प्रतिद्वंद्वियो को पीछे छोड़ने में सफल रहेंगे।

 

धनु राशि (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ़, भे)

यह सप्ताह आपके लिए कुछ अनुकूल स्थितियों को लेकर आएंगा। जिससे आपकी तरक्की रहेगी। इस सप्ताह के पहले भाग में आपके व्यापारिक जीवन में बढ़त की स्थिति और मज़बूत बनी रहेगी। क्योंकि शुभ ग्रह आपके भलाई के लिए तैयार हैं। आप जहाँ भी जिस काम मे लिए जाएंगे उसे सामान्य रूप से कर पाएंगे। किन्तु विशेषज्ञता लाने के लिए आपको और मेहनत करनी पड़ेगी। जिससे आप इस सप्ताह के दूसरे भाग में किसी संस्था से तकनीक हुनर हेतु जुड़ना चाहेंगे। इस सप्ताह कुछ एक ऐसे भी मामले होंगे जिससे आपके सिर का दर्द बढ़ जाएंगा। क्योंकि आपको लगेगा कि स्थितियां अब जल्द काबू नहीं आने वाली हैं। जिससे आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। इस भाग दौड़ को आप कुछ दिनों के बाद सामान्य करने में सफल रहेंगे। किन्तु कड़ी मेहनत भी करनी पड़ेगी। वैसे परिवार में सब कुछ सामान्य रूप से चलता रहेगा।

 

मकर राशि (भो, ज, जी, खि, खु,खे, खो, ग,गी र)

इस सप्ताह कुछ ऐसी स्थितियाँ बन रही है, जिससे आपको घर छोड़कर बाहर भी जाना पड़ सकता है। आप बेरोजगारी से ऊबकर जल्द ही काम शुरू करने की योजना बनाएंगे। हाँ यदि आप काम-काज पहले से कर हैं, तो आपको उनकी गति के लिए किसी यात्रा में जाना पड़ सकता है। इस सप्ताह किसी निकट व्यक्ति की कानूनी सहायता के लिए जाना पड़ सकता है। आप देखेंगे कि घर का वातावरण बिगड़ता ही जा रहा है। जिसे आप सुधारने के लिए अपनी दखल तो बढ़ा देंगे। किन्तु जल्दी कोई साख अच्छे परिणाम नहीं रहेंगे। किन्तु इस सप्ताह के दूसरे भाग में आप कुछ अच्छे संकेत प्राप्त करेंगे और मनमुटाव के बीच भी किसी बात में घर वालों की सहमति प्राप्त होने की स्थिति में रहेंगे। भाई बहनों के बीच मेल-मिलाप बनाएं रखने में बहुत कामयाब नहीं रहेंगे। किन्तु पत्नी के साथ आप उदार रहेंगे। इस सप्ताह के अंत तक आपको पिता से धन का लाभ रहेगा।

 

कुम्भ राशि (गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा)

वित्तीय दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए कुछ साख सा बना रहेगा। जिससे आपके मनोभाव सकारात्मक बने रहेगे। आप अपने घरेलू उपयोग की वस्तुओं को खरीदने के लिए जाएंगे। किन्तु वस्तुओं के चुनाव को लेकर संतान पक्ष के मध्य असमंजस्य सा बना रहेगा। जिससे आप पूरी तैयार की गई सूची के अनुसार सभी वस्तुओं को खरीद को अंतिम रूप नहीं दे पाएंगे। यदि आप पढ़ने वाले विद्यार्थी हैं, तो आपके ज्ञान का स्तर और बढ़िया रहेगा। क्योंकि आपके ग्रह अनुकूल है। हाँ इस सप्ताह के मध्य भाग में आप विरोधियों के मध्य उलझ सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टिकोण से यह सप्ताह कभी खराब तो कभी अच्छा बना रहेगा। जिससे आप कभी खुश व कभी नाराज रहते हुए अच्छी सेहत पाने के लिए संघर्ष करते रहेंगे। किन्तु इस सप्ताह के अंत तक आपको सेहत सहित कई मामलों में बढ़िया कामयाबी रहेगी। जिससे आपका आत्म विश्वास बढ़ते हुए क्रम में रहेगा।

 

मीन राशि (दी, दू, थ, झ, त्र, दे, दो, चा, ची)

इस सप्ताह के पहले भाग से ही दूर की सोच रखते हुए कुछ जरूरी निर्णय लेने का विचार करेंगे। जिससे आपके कारोबार में बढ़त हो। साथ ही आपके काम-काज को कुछ और गति प्राप्त हो। आप इस सप्ताह योजनाओं के संचालन को और तेज करने के लिए सक्रिय रहेंगे। गृहस्थ जीवन में खुशियों की स्थिति रहेगी। इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य भी बढ़िया रहेगा। जिससे आप सामान्य रूप से काम-काज करते रहेंगे। माता जी का स्वास्थ्य बढ़िया बना रहेगा। घर परिवार में सकारात्मक वातावरण की स्थिति रहेगी। इस सप्ताह के दूसरे भाग में आपके धन का स्तर और बढ़िया रहेगा। जिससे आपकी मनोधारण और अच्छी रहेगी। प्रेम संबंधों की रोचकता को बढ़ाने में बढ़िया संकेत रहेंगे। इस सप्ताह के अंत में आपको कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। अचानक ही आपके व्यय की स्थिति और बढ़ने से आप कुछ परेशान से नज़र आएंगे।

Leave a Comment