- महाकाल के दरबार में सेलिब्रिटीज की मौजूदगी: रवि किशन और जानकी बोड़ीवाला ने किए दर्शन, मांगी देश-प्रदेश की खुशहाली
- भस्म आरती में महाकाल का दिव्य स्वरूप: भांग-चंदन से हुआ श्रृंगार, श्रद्धालुओं की भीड़
- महाकाल मंदिर पहुंचे अनुपम खेर, शुभांगी दत्त और सिंगर अमित भल्ला: अलग-अलग आरतियों में हुए शामिल, नंदी हॉल में किया पूजन; मांगी मनोकामना
- सिंहस्थ 2028 से पहले कार्रवाई तेज: उज्जैन में 4 अवैध निर्माण ढहाए, 3 को मिला 2 दिन का समय
- महाकाल में भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद राजा स्वरूप में दिए दर्शन, गूंजा जयकारा
भाजपा की रैली में ट्रैक्टर पर सवार होकर आए किसान
उज्जैन। किसान आंदोलन के बाद अब भारतीय जनता पार्टी किसानों को अपने मंच पर लेकर आई है। सोमवार को भाजपा की रैली में किसान बड़ी संख्या में ट्रैक्टर पर सवार होकर आए। रैली के बाद सभा को संबोधित करते भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस लोगों को भ्रमित कर रही है। किसान पूरी तरह भाजपा के साथ हैं। कांग्रेस ने 18 प्रतिशत पर किसानों को कर्ज दिया, जबकि भाजपा ने जीरो प्रतिशत पर।
सामाजिक न्याय परिसर से निकली किसान सम्मान ट्रैक्टर यात्रा में 1 हजार ट्रैक्टर आने का दावा किया गया। श्री विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी टेक्निकल आदमी हैं। इधर आलू डालो और उधर सोना निकालो की मशीन ला रहे हैं। लगता है कि वे अब एक ऐसी मशीन लाने वाले हैं कि किसानों के कर्ज 8 दिन में माफ हो जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फसल बीमा लाए तो शिवराजसिंह चौहान भावांतर योजना। इसका लाभ किसानों को मिला। किसानों को 18 प्रतिशत पर कर्ज देने वाली कांग्रेस कैसे कह रही है कि किसान उसके साथ हैं। उन्होंने स्वामीनाथन कमेटी का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार अनुशंसा के अनुसार किसानों के हित में काम कर रही है। कमेटी द्वारा 50 प्रतिशत उत्पादन का मूल्य किसानों को दिए का प्रावधान किया गया है। केंद्रीय कैबिनेट ने भी फैसला लिया है। किसानों को लाभ मिलेगा।
भाजपा महासचिव ने ट्रैक्टर भी चलाया
विजयवर्गीय ने किसान सम्मान यात्रा के दौरान ट्रैक्टर भी चलाया। ट्रैक्टर पर सांसद डॉ.चिंतामणि मालवीय, सांसद डॉ.सत्यनारायण जटिया, मोहन यादव, सतीश मालवीय और अन्य ट्रैक्टरों पर विधायक बहादुरसिंह चौहान, अनिल फिरोजिया, मुकेश पंड्या, दिलीपसिंह शेखावत सहित इकबाल गांधी, श्याम बंसल आदि बैठे थे। नानाखेड़ा स्टेडियम मंच पर केवल जिलाध्यक्ष श्याम बंसल का भाषण हुआ। मंच पर डॉ.जटिया नहीं दिखाई दिए।