- बसंत पंचमी पर सांदीपनि आश्रम में विद्यारंभ संस्कार, भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षास्थली में गूंजे पहले अक्षर
- बसंत पंचमी पर महाकाल दरबार पीले रंग में सजा, आज से होली तक रोज अर्पित होगा गुलाल
- महाकाल मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’, भस्म आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब; शेषनाग मुकुट और रजत मुण्ड माला में सजे बाबा महाकाल
- बसंत पंचमी पर वासंती रंग में रंगेगा महाकाल मंदिर, भस्म आरती से होगी शुरुआत; सांदीपनि आश्रम में भी होंगे विशेष धार्मिक आयोजन!
- वीरभद्र जी के कान में स्वस्ति वाचन के बाद ली गई आज्ञा, पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण के साथ साकार रूप में भगवान ने दिए दर्शन
2 करोड़ की फैसिलिटी…पर आम श्रद्घालु सड़क पर
उज्जैन। महाकाल मंदिर में दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए हर प्रकार की ‘फैसिलिटी’ होने के बावजूद श्रद्घालु सड़क पर बैठे नजर आते हैं। आम दर्शनार्थियों को हो रही इस परेशानी की वजह मंदिर प्रशासन की लापरवाही को माना जा रहा है।
मंगलवार तड़के 4 बजे होने वाली भस्मारती में शामिल होने के लिए श्रद्घालु 7 घंट पहले ही कतार में लग गए हैं। अफसर चाहें तो इन्हें 2 करोड़ रुपए खर्च कर बनाए गए फैसिलिटी सेंटर में बैठाया जा सकता है। यहां श्रद्घालुओं की सुविधा के तमाम इंतजाम मौजूद हैं। दर्शनार्थी यहां आराम से रात गुजार सकते हैं। सुबह भस्मारती के समय उन्हें टनल के रास्ते मंदिर में प्रवेश भी यहीं से दिया जा सकता है। यह बात अलग है कि अफसर प्रबंध समिति द्वारा जुटाई गई सुविधा का लाभ आम दर्शनार्थियों को नहीं दिला पा रहे हैं। अगर यही स्थिति रही तो बारिश के समय भक्तों के लिए कष्टकारी होगा।
तय समय पर लगवाएं कतार
महाकाल मंदिर में तड़के 4 से सुबह 6 बजे तक भस्मारती होती है। पहले दर्शनार्थियों की कतार का समय मध्यरात्रि 2.30 बजे से था। नई व्यवस्था के तहत इसका समय बदलकर 12.30 कर दिया गया है। दर्शनार्थी इससे पहले ही कतार में लग जाते हैं। अगर अधिकारी आम दर्शनार्थियों को सुविधा का लाभ नहीं दिला पा रहे हैं, तो निर्धारित समय पर लाइन लगाने की व्यवस्था कर दें।
डेढ़ घंटे लेट आते हैं कर्मचारी
भस्मारती व्यवस्था में लगे कर्मचारियों की ड्यूटी का समय मध्यरात्रि 12 से सुबह 8 बजे तक है। लेकिन कर्मचारी समय पर ड्यूटी नहीं आते हैं। इससे दर्शनार्थी देर रात तक सड़क पर बैठे रहते हैं। क्लॉक रूम व जूता स्टैंड भी रात 2 बजे से पहले नहीं खुलता है।