साप्ताहिक राशिफल 30 जुलाई से 05 अगस्त 2018

मेष राशि (चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

इस सप्ताह के प्रारम्भिक भाग से ही मेष राशि के जातक और जातिकाओं को आजीविका के संदर्भों में देश-देशान्तर मे भ्रमण व प्रवास के योग विद्यमान रहेगे। शत्रु पक्ष को माकूल जवाब देने की ताकत में इजाफा होगा। सेहत संदर्भों के लिहाज से इस सप्ताह के प्रथम भाग में पीड़ाएं हो सकती हैं, किन्तु मध्य और अंतिम भाग में अनुकूल परिणाम रहेगे। प्रेम संबंधों में साथी के मध्य तालमेल बिठाने की चुनौती उभर सकती है। अधिक धन का व्यय और दूरस्थ क्षेत्रों में आवागन का क्रम रहेगा। इस सप्ताह के मध्य भाग में सरकारी व निजी क्षेत्रों में इच्छित परिणाम रहेगे। राजनैतिक जीवन में खुशहाली के योग हैं, किन्तु पारिवारिक जीवन में छोटी- छोटी परेशानियां हो सकती हैं। इस सप्ताह के मध्य भाग में आपका रूख धार्मिक यात्राओं की तरफ हो सकता है। इस सप्ताह के अंतिम भाग में कार्य क्षेत्र में पदोन्नति के योग रहेगे। जीवन साथी के मध्य मधुरता का एहसास होगा। यदि कोई मतभेद हैं,तो उन्हें समाप्त करने में महती प्रगति रहेगी। सार्वजानिक मंच से संवाद देते समय सावधानी अपेक्षित रहेगी। विरोधी आपकी छबि खराब कर सकते हैं।

 

वृषभ राशि (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो)

वृष राशि के जातक एवं जातिकाओं को इस सप्ताह के प्रथम भाग से कई क्षेत्रों में शुभ व मंगलकारी परिणाम प्राप्त होने के आसार रहेगे। कार्य व व्यावसाय के संदर्भों में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। इस सप्ताह के प्रारम्भिक भाग से जीवन साथी का व्यक्त्वि आपको आकर्षित करने वाला रहेगा। स्वास्थ्य संदर्भों में चुस्ती व फुर्ती का एहसास होगा। यदि कोई पीड़ाएं हैं, तो उन्हें समाप्त करने मे महती कामयाबी हासिल होने के योग रहेंगे। कार्य व व्यापार के संबंधित क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। किन्तु इस सप्ताह के मध्य भाग में छोटी-छोटी परेशानियां उभर सकती हैं, सेहत में नरमी के आसार रहेगे। शत्रु पक्ष पुराने मामलों की फाइलों को पुनः खोलने के संकेत देगे। धन निवेश व देशान्तर के संदर्भों में किस्मत साथ देगी। अचानक ही व्यय भार बढ़ सकता है। किन्तु इस सप्ताह का अंतिम भाग आपके भाग्य को संवारने वाला होगा। सेहत मे जोश व उमंग का एहसास होगा। प्रेम संबंधों में निकटता होगी। कार्य, व्यापार, नेतृत्व, चिकित्सा, राजनीति व राजकीय कार्यों में प्रयासों को महती कामयाबी हासिल होगी।

 

मिथुन राशि (क,की, कु,घ, ड.,छ, के, को, हा)

इस सप्ताह के शुरूआती दिनों से ही मिथुन राशि के जातक एंव जातिकाओं को स्वजनों के मध्य तालमेल बिठाने में महती कामयाबी हासिल होगी। ससुराल पक्ष के मध्य चल रहे विवादो को समाप्त करने में महती प्रगति के योग रहेगे । धन निवेश व विदेश संदर्भों में महती प्रगति रहेगी। उच्च शिक्षा व कार्मिक कौशल को निखारने हेतु देशान्तर मे प्रवास व भ्रमण की स्थिति रहेगी। अदालती मामलों में आपका पक्ष अधिक सबल रहेगा। सेहत संदर्भों में गिरावट की आशंका रहेगी। उचित खान-पान के क्रम हो अवरूद्ध न होने दें। इस सप्ताह के प्रथम व अंतिम भाग की अपेक्षा मध्य भाग अधिक कारगर सिद्ध होगा। इस सप्ताह के मध्य भाग में स्वास्थ्य संदर्भों में चुस्ती का अहसास होगा। चल रही पूर्व की पीड़ाओं का अंत होना निश्चित रहेगा, आजीविका के संदर्भों में किए गए प्रयासों का इच्छित लाभ रहेगा। आपकी वित्तीय स्थिति में इज़ाफा होने के आसार रहेगे। विदेश मामलों में आपकी पकड़ व प्रतिष्ठा स्थापित रहेगी। किन्तु अंतिम भाग में सेहत में एक ओर जहां गुप्तांगों के रोग व पीड़ाएं हो सकती है, वहीं कार्य क्षेत्रों में मशक्कत करनी पड़ सकती है। निजी संबंधों में मधुरता हेतु और वक्त देना पड़ सकता है।

 

कर्क राशि (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि के जातक एवं जातिकाओं को इस सप्ताह के प्रथम भाग से ही कई संदर्भो में शुभ व मांगलिक समाचार प्राप्त होने के योग रहेगे। इस सप्ताह का प्रथम भाग आपकी योग्यताओं व बौद्धिक क्षमताओं को उच्च करने वाला रहेगा। तकनीक, चिकित्सा, सौंदर्यं, साहित्य, कला, प्रबंधन, नेतृत्व, अध्यापन, फिल्म, संगीत, अभिनय के संबंधित क्षेत्रों में ख्याति अर्जित रहेगी। प्रतियोगी व क्रीड़ा संदर्भों में प्रयासों का बढि़या लाभ रहेगा। गृहस्थ जीवन में सुख-सुविधाओं को जुटाने में महती कामयाबी रहेगी। इस सप्ताह के प्रथम भाग में आपका वित्तीय स्तर उच्चता के संकेत देने वाला रहेगा। लेखन, सम्पादन, गायन, वादन, संवाद व वाणित्य के संबंधित क्षेत्रों में महती प्रगति के योग रहेगे । प्रेम संबंधों में निकटता व मधुरता का एहसास रहेगा। इस सप्ताह का मध्य भाग सेहत संदर्भों में गिरावट देने वाला तथा कार्य क्षेत्रों में भाग-दौड़ को बढ़ाने वाला रहेगा। धन निवेश व विदेश संदर्भों में लाभप्रदता की स्थिति रहेगी। इस सप्ताह का अंतिम भाग आपके चित्त को निर्मल करने वाला व दाम्पत्य जीवन मे खुशियों को बढ़ाने वाला रहेगा। कार्य व व्यापार में तरक्की देने वाला और निजी संबंधों में मधुरता को बढ़ाने वाला अर्थात् इस सप्ताह का अंतिम भाग अधिक अनुकूलू रहेगा।

 

सिंह राशि (म,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे)

सिंह राशि के जातक और जातिकाओं को इस सप्ताह के प्रारम्भिक भाग से ही गृहस्थ जीवन में भौतिक सुख-सुविधाओं को बढ़ाने में महती कामयाबी हासिल रहेगी। इस सप्ताह भू-भवन और वाहन संदर्भों की खरीद को मूर्तरूप देने पर विचार हो सकता है। आजीविका के संदर्भों में मान-सम्मान स्थापित रहेगा। किसी उच्चाधिकारी के मध्य तालमेल स्थापित होने के योग रहेगे। कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में आपका रूतबा रहेगा। सरकारी व निजी क्षेत्रों में दक्षताओं का लाभ प्राप्त होगा। किसी प्रतिष्ठत पद हेतु आपके नाम को स्वीकृत किया जाने के योग विद्यमान रहेगे। किन्तु धन संदर्भों में मशक्कत करनी पड़ सकती है। सेहत खिली हुई व जोश से पूर्ण रहेगी। इस सप्ताह का मध्य आपके बौद्धिक स्तर को उच्च करने वाला रहेगा। प्रतियोगी व क्रीड़ा क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। प्रेम संबंधों के लिहाज से इस सप्ताह का मध्य अनुकूलता देने वाला रहेगा। गृहस्थ जीवन को संजोने में महती प्रगति के योग विद्यमान रहेगे। आपकी वित्तीय स्थिति पहले के मुकाबले अधिक सबल रहेगी। किन्तु इस सप्ताह का अंतिम भाग सेहत संदर्भों में नरमी देने वाला रहेगा। अर्थात् इस सप्ताह के अंतिम भाग मे प्रतिकूल परिणाम प्राप्त होने के आसार रहेगे।

 

कन्या राशि (टो, पा,पी, पू,ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि के जातक व जातिकाओं को इस सप्ताह के शुरूआती दौर से ही कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में इच्छित मुकाम रहेगा। सरकारी व निजी क्षेत्रों में रोजगार के प्रयासों को महती कामयाबी हासिल होने के योग रहेंगे। किसी चहेते व्यक्ति के साथ धर्म यात्राओं के अवसर रहेंगे। किसी वयोवृद्धि द्वारा आपके कार्य व व्यावहारों की सराहना हो सकती है। आपका रूझान देवाराधन की तरफ रहेगा। संवाद, लेखन, नेतृत्व, प्रबंधन, राजनीति के संबंधित क्षेत्रों में महती प्रगति के योग रहेगे। इस सप्ताह का मध्य भाग भौतिक सुख-सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। संबंधित सेवा क्षेत्रों में पदोन्नति के योग रहेंगे। प्रेम संबंधों में निकटता का एहसास रहेगा। साथी के मनोनुकूल वस्त्राभूषणों की खरीद को मूर्तरूप दिया जा सकता है। सेहत खिली हुई व जोश से पूर्ण रहेगी। पारिवारिक जीवन में रहन-सहन का स्तर उच्च रहेगा। इस सप्ताह का अंतिम भाग आपके वित्तीय स्तर को उच्च करने के संकेत देगा। वैवाहिक जीवन में संतान सुख की अनुभूति रहेगी। फिल्म, कला, साहित्य, संगीत, वादन, संवाद, लेखन, प्रतियोगी, क्रीड़ा क्षेत्रों मे महती प्रगति के योग रहेंगे।

 

तुला राशि (रा, री, रू, रे, रो, त, ती, तू, ते)

इस सप्ताह के प्रथम भाग से ही तुला राशि के जातक व जातिकाओ को भू-जायदाद के संदर्भों में इच्छित कामयाबी प्राप्त होने के योग रहेगे। इस सप्ताह के प्रथम भाग में इच्छित भवन की खरीद को मूर्तरूप देने में कामयाबी रहेगी। धन निवेश व विदेश संदर्भों में महती प्रगति के योग रहेगे। इस सप्ताह शत्रु पक्ष को पराजित करने की ताकत में इजाफा रहेगा। रोजगार, शैक्षिक व्यापारिक व पारिवारिक संदर्भों की यात्रा के योग रहेगे। इस सप्ताह कोई कीमती वस्तु आपको प्राप्त हो सकती है। सेहत संदर्भों में गिरावट व गुप्तांगो में पीड़ाओं की आशंका रहेगी। इस सप्ताह के मध्य भाग में कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में आपका भाग्य बलवान रहेगा। सरकारी व निजी क्षेत्रों में आजीविका के प्रयासों को कारगर सफलता रहेगी। प्रेम संबंधों के लिहाज से इस सप्ताह के मध्य में मध्यम और अंतिम भाग में अनुकूल परिणाम प्राप्त होने के आसार हैं। आपका रूख धर्मार्थ यात्रा व भ्रमण की तरफ हो सकता है। किन्तु इस सप्ताह का अंतिम भाग कई मायनो में मंगलकारी परिणाम देने वाला रहेगा। सेहत खिली हुई व मन में सकारात्मक विचारों की आवृत्ति रहेगी। प्रेम व पूंजी मामलों में इच्छित परिणाम प्राप्त होने के आसार रहेंगे।

 

वृश्चिक राशि (तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि के जातक और जातिकाओं हेतु इस सप्ताह के प्रथम भाग से ही कई मायनों में अनुकूल परिणाम प्राप्त होने के योग रहेंगे। कही न कहीं से धन लाभ रहेगा। सेहत खिली हुई  उमंग व उत्साह से परिपूर्ण रहेगी। यदि कोई पीड़ाएं हैं, तो उनका अंत होना निश्चित है। जीवन साथी के मनोनुकूल वस्त्राभूषणों की खरीद को मूर्तरूप दिए जाने के योग रहेंगे। कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में महती प्रगति प्राप्त होने के आसार हैं। आज संबंधित सेवा क्षेत्रों में साख स्थापित होगी। इस सप्ताह का द्वितीय भाग पारिवारिक जीवन में सुख-शांति को बढ़ाने वाला होगा। अचल सम्पत्ति के संदर्भों में किस्मत साथ देगी। भू-जायदाद के संदर्भों में चल रहे विवादों को हल करने में महती प्रगति के योग रहेगे। धन निवेश व विदेश संदर्भों में किस्मत साथ देगी। सेहत के लिहाज से इस सप्ताह मध्यम परिणाम प्राप्त होने के आसार हैं। यदि कोई पीड़ाएं हैं, तो उनका अंत होना निश्चित है। इस सप्ताह के अंतिम भाग में स्वजनों के मध्य तालमेल स्थापित करने में महती प्रगति रहेगी। सरकारी न निजी क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। किन्तु सेहत सदंर्भों में मध्यम परिणामों के आसार रहेंगे।

 

धनु राशि (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ़, भे)

धनु राशि के जातक एवं जातिकाओं को इस सप्ताह के मध्य भाग में अनुकूल परिणाम प्राप्त होने के योग रहेंगे। सेहत खिली व जोश से पूर्ण रहेगी। शारीरिक ताकत में बढ़त बनाने में कामयाबी रहेगी। यदि कोई पीड़ाएं हैं, तो उनका अंत होना निश्चित हैं। जीवन साथी के मध्य अनुकूलता व लगाव बर्करार रहेगा। कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में उच्च मुकाम हासिल होने के योग रहेगे। आपकी कार्य कुशलता को संबंधित अधिकारियों द्वारा सराहा जा सकता है। प्रेम संबंधों में निकटता और मधुरता रहेगी। कहीं न कहीं से धन लाभ रहेगा। किन्तु इस सप्ताह के प्रथम और अंतिम भाग में सेहत संदर्भों में प्रतिकूलता का एहसास हो सकता है। सेहत मे गुप्तांगों के रोग व पीड़ाएं हो सकती हैं। धन संदर्भों में अधिक व्यय भार बढ़ सकता है। धन निवेश व विदेश संदर्भों में पूंजी का बढि़या लाभ रहेगा। इस सप्ताह के अंतिम भाग में भू-जायदाद के संदर्भों में लाभप्रदता प्राप्त करने की स्थिति और मजबूत रहेगी। पारिवारिक जीवन मे खुशहाली के योग रहेगे। निजी संबंधों में अनबन की स्थिति हो सकती है। अर्थात् इस सप्ताह धनु राशि के जातकों को कई संदर्भों में मिश्रित परिणाम प्राप्त होने के आसार रहेंगे।

 

मकर राशि (भो, ज, जी, खि, खु,खे, खो, ग,गी र)

इस सप्ताह के प्रथम भाग से ही मकर राशि के जातक व जातिकाओं को अनेक संदर्भों में मंगलकारी परिणाम प्राप्त होने के आसार रहेंगे। पारिवारिक जीवन मे आधुनिक सुख-सुविधाओं को बढ़ाने में महती प्रगति के योग विद्यमान रहेंगे। इस सप्ताह आपका वित्तीय स्तर उच्चता के संकेत देने वाला रहेगा। धन संग्रहण और संचयन की मुहिम सफल होती रहेगी। खान-पान का स्तर उच्च रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता का एहसास रहेगा। साथी के मध्य इच्छित वार्ताओं का क्रम छिड़ सकता है। सौंदर्य, प्रतियोगिता, क्रीड़ा, नेतृत्व, चिकित्सा, क्रय-विक्रय के संदर्भों में मुनाफें की स्थिति रहेगी। रोजगार के प्रयासो को महती सफलता प्राप्त होने के योग रहेंगे। इस सप्ताह का द्वितीय भाग कार्य व व्यावसाय के संदर्भों में भाग-दौड़ व प्रवास की स्थित दे सकता है। किसी अनुभवी के साथ लंबी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। धन संदर्भों में अधिक व्यय भार बढ़ सकता है। किन्तु इस सप्ताह का अंतिम भाग आपको अधिक अनुकूल परिणाम देने वाला रहेगा।

 

कुम्भ राशि (गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा)

इस सप्ताह कुम्भ राशि के जातक व जातिकाओं को कई मामलों में मंगलकारी परिणाम प्राप्त होने के आसार रहेंगे। कार्य व व्यापार के क्षेत्रों में महती प्रगति के योग रहेंगे। प्रतियोगी, शैक्षिक व आजीविका के संदर्भों में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देने वाला रहेगा। आपके कार्मिक कौशल को संबंधित अधिकारियों द्वारा सराहा जा सकता है। कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में पदोन्नति के योग रहेंगे। इस सप्ताह के प्रथम भाग मे भू-भवन व वाहन संदर्भों में लाभ प्राप्त करने में कामयाबी रहेगी। इस सप्ताह का द्वितीय भाग संगीत, कला, साहित्य, सौंदर्य, क्रीड़ा, प्रतियोगी, उच्च शिक्षा, फिल्म अध्यापन के कार्यों में इच्छित मुकाम देने वाला रहेगा। प्रेम संबंधों में अपनेपन का एहसास होगा, साथी के अनुकूल वस्त्राभूषणों की खरीद को मूर्तरूप देने पर विचार हो सकता है। सेहत में चले रहे उदर विकारों का अंत रहेगा। संतान पक्ष को उन्नति के रास्ते पर अग्रसर करने की लालसा रहेगी। किन्तु सप्ताह का अंतिम भाग प्रतिकूल परिणाम देने वाला रहेगा, अधिक धन व्यय व अन्य संदर्भों में विपरीति परिणामों की स्थिति उभर सकती है।

 

मीन राशि (दी, दू, थ, झ, त्र, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह के प्रथम भाग से रोजगार के संदर्भों में व्यापक सफलता प्राप्त होने के योग रहेंगे। राजनैतिक जीवन में आपकी पकड़ और मजबूत रहेगी। निजी व सरकारी इकाइयों में रोजगार के प्रयासों को वांछित कामयाबी हासिल रहेगी। स्वजनों के मध्य तालमेल बिठाने मे आपकी रूचि रहेगी। इस सप्ताह का मध्य भाग स्वजनों के मध्य सुखानुभूति को बढ़ाने वाला रहेगा। इस सप्ताह के मध्य भाग में आपको कार्मिक योग्यताओं का पुरूस्कार प्राप्त रहेगा। सेहत खिली हुई व जोश से पूर्ण रहेगी। मन मे उत्साह व उमंग की स्थिति और मजबूत रहेगी। पति/पत्नी के मध्य मधुरता की स्थिति रहेगी। भवन व वाहन सुखों को और मज़बूत बनाने के अवसर रहेंगे। माता-पिता को आपके कार्य व व्यावहारों से प्रसन्नता प्राप्त रहेगी। इस सप्ताह के अंतिम भाग में संतान पक्ष को उन्नत करने के लिए बेहतर अवसर रहेंगे। आपकी वित्तीय स्तर पहले की अपेक्षा अधिक उच्च रहेगी। पारिवारिक जीवन में रहन-सहन का स्तर उच्चता के संकेत देने वाला रहेगा। किन्तु किसी निकट रिश्ते में चिंताएं उभर सकती हैं।

Leave a Comment