- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
- उज्जैन में महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा: हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, गूंजे ‘वीर प्रभु महावीर’ के जयकारे
- शेषनाग मुकुट और मोगरे के फूलों से सजे बाबा, भस्म आरती में दिखा दिव्य और अलौकिक स्वरूप
सावधान… दाऊदखेड़ी में बन रही कॉलोनी अवैध, नहीं खरीदें प्लॉट
जमीन मालिकों को आज देना होगा जवाब
एसडीएम ने जारी किए नोटिस
उज्जैन। दाऊदखेड़ी में बन रही अवैध कॉलोनी के मामले में प्रशासन ने संज्ञान लिया है। एसडीएम ने जमीन मालिकों को नोटिस जारी कर बुधवार तक जवाब तलब किया है। ऐसे में यहां प्लॉट खरीदने वालों को बाद में पछताना पड़ सकता है।
सांवराखेड़ी के हल्का दाऊदखेड़ी सर्वे नंबर 122/3 पर रकबा 1.223 हैक्टेयर कृषि भूमि केसरीमल पिता भागीरथ, श्यामाबाई पति भगवान और बालाराम के पुत्र राजा, धन्ना, मुकेश व नरेंद्र के नाम राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज है।
इस कृषि भूमि पर बिना डायवर्शन व अनुमति के कॉलोनी निर्माण कर प्लॉट काटकर कर बेचे जा रहे थे। मामले में एसडीएम गोपाल वर्मा ने केसरीमल सहित सभी को नोटिस जारी किया है। जवाब नहीं देने पर एक पक्षीय कार्यवाही की चेतावनी भी दी है।
अब लग सकता ब्रेक
दाऊदखेड़ी हल्के के पटवारी सरदारसिंह परमार ने करीब 10 माह पहले दो बार रिपोर्ट प्रशासन को इस अवैध कॉलोनी के निर्माण की जानकारी दी थी।
इंदौर की एक युवती निधि गंगेले भी पांच बार कलेक्टर को शिकायत कर चूकी थी। बावजूद कार्यवाहीं नहीं होने पर गंगेले ने 22 जनवरी को कलेक्टर कलेक्टर शशांक मिश्रा को जनसुनवाई में आवेदन दिया था।
मीडिया ने भी प्रशासन का ध्यान इस ओर दिलाया। नतीजतन कलेक्टर के आदेश पर नोटिस जारी हो गया।
ऐसे बनी अवैध कॉलोनी
सूत्रों के अनुसार करीब दो वर्ष पहले कॉलोनाईजर अश्विन ने बडऩगर के पास जमीन होने के कारण यहां कॉलोनी काटने की योजना बनाई थी। इसी के चलते उसने जमीन मालिक को बयाने के तौर पर कुछ लाख रुपए देकर फांसा और अपने साथी के नाम जमीन का एग्रीमेंट करवा दिया।
बाद में कॉलोनी निर्माण के लिए बाउंड्री वाल व सड़क बनवाई। यहीं नहीं एक मकान भी बना लिया जिससे लोग लाखों का प्लाट बूक करने में हिचके नहीं।