- सिंहस्थ के लिए पुलिस को तैयार कर रहा प्रशासन: उज्जैन में पुलिस अफसरों की 21 दिन की खास ट्रेनिंग शुरू, 41 विषयों पर रहेगा फोकस; 117 अधिकारी बनेंगे “मास्टर ट्रेनर”
- उज्जैन में भस्म आरती में शामिल हुए बिहार के पूर्व डिप्टी CM विजय सिन्हा: नंदी हॉल में बैठकर किए दर्शन, महाकाल से मांगा आशीर्वाद
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: त्रिपुण्ड, त्रिशूल और डमरू से सजे बाबा, गूंजी ‘जय श्री महाकाल’
- उज्जैन में तपिश का प्रकोप: 40-41°C पर अटका पारा, अगले 4 दिन में और बढ़ेगी गर्मी; स्वास्थ्य विभाग सतर्क, हीट मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर सख्ती: मुख्य सचिव ने कहा—समय से पहले पूरे हों काम, बारिश से पहले बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करें; मेडिसिटी, सड़क और पुल निर्माण की भी समीक्षा की
सावन के आखिरी सोमवार पर महाकाल में उमड़ा जनसैलाब
उज्जैन। पिछले सावन सोमवार को नागपंचमी पर्व एक साथ होने के कारण लाखों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर में दर्शनों को पहुंचे थे, लेकिन आज सावन का आखिरी सोमवार होने के चलते उतने ही श्रद्धालुओं का सैलाब भगवान के दर्शनों को पहुंचा स्थिति यह हो गई कि सामान्य श्रद्धालुओं की कतार बेगमबाग तक पहुंच गई तो 250 के शीघ्र दर्शन पास वालों को बड़ा गणेश मंदिर के पास से प्रवेश दिया गया। सावन माह के पहले सोमवार से भगवान महाकालेश्वर के दर्शनों को देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा बढ़ते हुए पुराने सभी रिकार्ड तोड़ गया और आज अंतिम सावन के सोमवार को भी भगवान के दर्शनों के लिये जनसैलाब उमड़ा है। पुलिस व प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये पीने के पानी, डॉक्टर्स स्टाफ, जूता-चप्पल स्टैण्ड आदि की व्यवस्था की है। शीघ्र दर्शन प्रवेश गेट से ही कांवड़ यात्रियों के साथ वीआईपी, नियमित श्रद्धालुओं को भी प्रवेश की व्यवस्था है।