- उज्जैन में शीतला माता पूजन का उत्साह, मंदिरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़; एक दिन पहले तैयार किया जाता है भोजन
- महाकाल मंदिर में टीवी अभिनेत्री कनिका मान ने किए दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल
- राजा स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, भस्म अर्पित होते ही गूंजा ‘जय श्री महाकाल’; बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- वीरभद्र जी को स्वस्ति वाचन के बाद शुरू हुई भस्म आरती, शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल
- रंगपंचमी पर महाकाल मंदिर में बदली व्यवस्था, भस्म आरती में सिर्फ एक लोटा केसर रंग अर्पित होगा; भक्तों को रंग लाने की नहीं होगी अनुमति!
सिंधिया पहुंचे उज्जैन, युवा आक्रोश सभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार
उज्जैन | मध्यप्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया के उज्जैन पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं उनके समर्थकों ने जगह-जगह स्वागत किया। विधानसभा चुनाव लडऩे के इच्छुक दावेदार नेताओं ने भी शक्ति प्रदर्शन किया। जिससे कांग्रेस के प्रति अब माहौल बनना शुरू हो गया है। प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष सिंधिया सड़क मार्ग से होते हुए इंदौर से उज्जैन पहुंचे। उनका इंदौर रोड से लेकर महाकालेश्वर मंदिर तक जगह-जगह समर्थकों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
इसके पश्चात सिंधिया महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे और उन्होंने भूतभावन बाबा महाकालेश्वर के दर्शन करते हुए पूजन-अर्चन किया। इसके पश्चात वह ज्योतिषाचार्य पं. आनंद शंकर व्यास के निवास पर पहुंचे और कुछ देर तक उनसे चर्चा की। इसके बाद सिंधिया का काफिला आगर रोड सामाजिक न्याय परिसर पहुंचा। जहां पर उज्जैन शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारों के बीच स्वागत किया। शहरभर में लगे होर्डिंग, पोस्टर, युवा आक्रोश रैली एवं सभा को लेकर कांग्रेस नेता में काफी उत्साह देखा गया है। इंदौर रोड देवास, रोड मक्सी से लेकर समूचे शहर में होर्डिंग पोस्टर लगे हुए हैं। आगर रोड पर सामाजिक न्याय परिसर के आसपास तो चारों ओर होर्डिंग, फ्लैक्स ही दिखाई दे रहे हैं।
पूर्व सांसद के नेतृत्व में दौरा
जन आक्रोश रैली एवं सभा को सफल बनाने के लिए पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू के नेतृत्व में तराना, महिदपुर, खाचरौद नागदा, बडऩगर, घट्टिया आदि क्षेत्रों में दौरा किया। इस दौरान उनके साथ जयसिंह दरबार, हेमंतसिंह चौहान, वीरेंद्रसिंह सिसौदिया, हेमंत जौहरी, शक्ति वर्मा आदि साथ रहे। पूर्व सांसद ने रैली को सफल बनाने का अनुरोध किया। जिसका असर आज देखने को मिला।