- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
- उज्जैन में महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा: हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, गूंजे ‘वीर प्रभु महावीर’ के जयकारे
- शेषनाग मुकुट और मोगरे के फूलों से सजे बाबा, भस्म आरती में दिखा दिव्य और अलौकिक स्वरूप
सिंधी कॉलोनी चौराहे पर पान की दुकान में घुसी कार
बीती रात करीब 1 बजे सिंधी कालोनी चौराहा स्थित पान की दुकान में तेज रफ्तार कार घुस गई। दुर्घटना में एक युवक घायल हुआ जबकि दो वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।
सिंधी कालोनी चौराहे पर धर्मेन्द्र पान भण्डार स्थित है। बीती रात करीब 1 बजे कार क्रमांक एमपी 22 वाय 6988 तेजगति से आई और दुकान में घुस गई जिससे दुकान का शटर पूरी तरह टूट गया व अंदर रखा सामान भी बिखर गया। दुकान संचालक धर्मेन्द्र ने बताया कि उक्त कार में तीन युवक सवार थे जो शराब के नशे में धुत्त थे।
दुकान के पास एक्टिवा और एक बाइक भी खड़ी थी जिसमें टूटफूट हुई है। दुर्घटना के बाद कार चालक युवक घायल हो गया जबकि उसके दो साथी सुरक्षित थे। उन्होंने पुलिस में रिपोर्ट नहीं लिखाने की बात कही, जबकि धर्मेन्द्र ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने ही घायल युवक को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।