- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
सिंहस्थ पूर्व की घोषणा को याद दिलाने के लिए मुख्यमंत्री को लिखा स्मरण पत्र
उज्जैन। सिंहस्थ महापर्व को बीते एक वर्ष होने को है लेकिन महाकालेश्वर मंदिर पुजारी एवं पंडो को आज भी प्रभारी मंत्री द्वारा की गई घोषणा की राशि प्राप्त नहीं हुई है। इस संबंध में सिंहस्थ पर्व पर पुजारी एवं ब्राह्मणों के हित में की गई घोषणाओं को पूर्ण करने हेतु अखिल भारतीय पुजारी महासंघ द्वारा एक स्मरण पत्र मुख्यमंत्री को भेजा है।
संयोजक महेश पुजारी ने स्मरण पत्र की जानकारी देते हुए कहा कि सिंहस्थ में संतो ंके अखाड़ों को जो राशि घोषित की गई थी वह लगभग प्राप्त हो चुकी है लेकिन महाकालेश्वर के पुजारी एवं पंडों को वीआईपी रसीद का 25 प्रतिशत देने की घोषणा आज भी अधर में अटकी हुई है जबकि पुजारी-पंडों ने अभिषेक, पूजन, कर्मकांड आदि नहीं कराते हुए व्यवस्थाओं में सहयोग किया एवं अभिषेक की रसीद भी इस दरमियान नहीं काटी गई और उस नुकसान को सहन किया। इसके पश्चात भी पुजारी एवं पंडों से सहानुभूति नहीं रखते हुए वीआईपी की घोषणा पूर्ण न होने से पूरा समुदाय निराश है। स्मरण पत्र के माध्यम से अनुरोध किया गया है कि पुजारी एवं पंडों को शीघ्र राशि दी जाए जिससे सिंहस्थ में हुए नुकसान की भरपाई हो सके।