- सिंहस्थ 2028 की तैयारी: उज्जैन में 800 ‘आपदा मित्र’ होंगे तैनात, शिप्रा घाटों पर दी जा रही विशेष ट्रेनिंग
- जया किशोरी पहुंचीं महाकाल दरबार: नंदी हॉल में किया जाप, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद
- तड़के खुला महाकाल का दरबार: पंचामृत अभिषेक के बाद त्रिपुंड और मुकुट में सजे बाबा के दिव्य दर्शन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- CM मोहन यादव ने क्षिप्रा घाटों का किया निरीक्षण: बोले- श्रद्धालुओं की सुविधाओं में नहीं हो कोई कमी, 200 मीटर पर सुविधा केंद्र बनाने के दिए निर्देश
- मिस इंडिया एक्सक्विजिट ईशा अग्रवाल पहुंचीं महाकाल: भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन, देश की खुशहाली की कामना
सीजन में मंडी 5 दिनों के लिए बंद, नाराज़ किसानों ने उपज सड़क पर फेंकी
उज्जैन | इन दिनों किसान चना, लहसुन फसल के उचित दाम न मिलने से पहले ही आक्रोशित हैं। शासन की भावांतर योजना तथा समर्थन मूल्य पर खरीदी वैसे ही विलंब से शुरू हुई है। इधर मण्डी पांच दिनों के लिये अवकाश के चलते बंद रहेगी। किसानों की मुश्किल और बढ़ जायेगी।
बीते महीने में 2८ मार्च से लेकर 1 अप्रैल तक लगातार पांच दिनों तक मंडी बंद रही थी जिससे किसानों को गेहूं-चना फसल यहां-वहां औने-पौने दामों में बेचना पड़ी थी। इसके बाद अंबेडकर जयंती 13 अप्रैल से लेकर सोमवती अमावस्या 15 अप्रैल तक मंडी लगातार 3 दिन बंद रही। किसानों को अपनी फसल बेचने के लिये परेशान होना पड़ा।
इधर गुरुवार को किसानों ने नाराजगी जाहिर करते हुए चना और लहसुन सड़क पर फेंक दी थी। बावजूद इसके मंडी कल से 5 दिनों तक बंद रहेगी। शनिवार को चौथा शनिवार होने से अवकाश रहेगा। फिर रविवार, सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा अवकाश, 1 मई को मजदूर दिवस अवकाश तथा 2 मई को सबे रात का अवकाश रहने से मण्डी में कारोबार बंद रहेगा।