- महाकाल मंदिर पहुंचे अनुपम खेर, शुभांगी दत्त और सिंगर अमित भल्ला: अलग-अलग आरतियों में हुए शामिल, नंदी हॉल में किया पूजन; मांगी मनोकामना
- सिंहस्थ 2028 से पहले कार्रवाई तेज: उज्जैन में 4 अवैध निर्माण ढहाए, 3 को मिला 2 दिन का समय
- महाकाल में भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद राजा स्वरूप में दिए दर्शन, गूंजा जयकारा
- उज्जैन में फिरोजिया ट्रॉफी फाइनल देखने पहुंचे CM मोहन यादव: विजेता को ₹1 लाख, उपविजेता को ₹51 हजार अतिरिक्त इनाम
- सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को नई सौगात: CM मोहन यादव ने 18 करोड़ की सड़क का किया लोकार्पण, कहा - सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखकर हो रहा विकास
सीट बेल्ट नहीं लगाने पर गुलाब का फूल और हेलमेट पहनने वाले का हार पहनाकर स्वागत
उज्जैन। यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत वाहन चालकों को यातायात के नियमों का पालन करने
के साथ सुरक्षित यात्रा का संदेश दिया जा रहा है।
सुबह तीन बत्ती चौराहे पर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को गुलाब का फूल और पालन करने वालों का हार पहनाकर पुलिस द्वारा स्वागत किया गया।
तीन बत्ती चौराहा पर लगे ट्रैफिक सिग्नल के पास यातायात थाना प्रभारी और उनकी टीम गुलाब के फूल और मालाएं हाथ में लिये खड़ी थी। सिग्नल पर रुकने वाले कार चालक सीट बेल्ट लगाये बिना ड्रायविंग कर रहे थे।
पुलिस अधिकारियों ने उन्हें गुलाब का फूल देकर समझाइश दी कि आगे से सीट बेल्ट लगाकर ही वाहन चलाएं। इसी दौरान दो पहिया वाहन पर हेलमेट लगाकर आए एक व्यक्ति को फूलों की माला पहनाकर पुलिस ने उसका अभिनंदन किया और दूसरे दो पहिया वाहन चालकों को भी समझाइश दी कि हेलमेट लगाकर वाहन चलाएं।
तीन बत्ती चौराहा के बाद यातायात पुलिस की टीम टॉवर चौराहा पहुंची और यहां भी वाहन चालकों को यातायात के नियमों के अनुसार वाहन चलाने की जानकारी देने के साथ ही फूलों से उनका स्वागत भी किया गया।