- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 22-07-2026
- कार्तिक आर्यन ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, शयन आरती में हुए शामिल; ओडिशा के मंत्री ने भी भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- उज्जैन फ्रीगंज में ड्राई फ्रूट्स दुकान में भीषण आग: तीन दमकलों की मदद से बुझाई गई, शॉर्ट सर्किट की आशंका
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 21-07-2026
- नशामुक्ति अभियान को मिला जनसमर्थन, 1200 विद्यार्थियों ने रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश
सुसाइड नोट में लिखा किसी को परेशान न करें…,सल्फास खाकर दी जान….
उज्जैन। अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक अपनी बहन के हाथों एक सुसाईड नोट थमाकर गया जिसमें लिखा था कि मेरे मरने के बाद किसी को परेशान न किया जाये। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। चेतन चौहान पिता रामचंद्र 20 वर्ष निवासी जवासिया टेंट की दुकान पर काम करता था। कल दोपहर वह तराना स्थित ससुराल गया और सास से मिलकर वापस घर लौट आया। यहां से उसने राधास्वामी सत्संग में सेवा देने गये पिता रामचंद्र को फोन लगाया कि घर लौट आओ।
पिता भी घर लौट आए, शाम को चेतन चौहान ने अपनी छोटी बहन को एक कागज हाथ में दिया व सल्फास गटक ली। बहन कागज लेकर पिता के पास पहुंची तब तक चेतन बेहोश हो चुका था। वह कागज चेतन द्वारा लिखा गया सुसाईड नोट था जिसमें चेतन ने अपनी मर्जी से आत्महत्या की बात के साथ ही किसी को परेशान न करने की बात लिखी थी। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।